Sputnik मान्यता
भारतीय और विदेशी विशेषज्ञों द्वारा प्रदान किया गया क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाओं का गहन विश्लेषण पढ़ें - राजनीति और अर्थशास्त्र से लेकर विज्ञान-तकनीक और स्वास्थ्य तक।

नाटो एक अप्रभावी और भरोसे की कमी से जूझता गठबंधन बन गया: विशेषज्ञ

तुर्की के राजनीति विज्ञान के प्रोफ़ेसर बिलाल सांबुर ने Sputnik से बातचीत में कहा कि होर्मुज़ जलडमरूमध्य संकट ने ट्रांस-अटलांटिक गठबंधन के आंतरिक विरोधाभासों को उजागर किया है।
Sputnik

सांबुर ने बताया, "अमेरिका को यह उम्मीद थी कि ईरान के साथ संघर्ष और होर्मुज़ जलडमरूमध्य पर नियंत्रण करने के प्रयासों में यूरोप स्पष्ट रूप से अमेरिका के पक्ष में खड़ा होगा। हालांकि फ्रांस, ब्रिटेन और जर्मनी जैसे देशों का संयमित रवैया अमेरिका में इस धारणा को और मजबूत करता है कि नाटो अपनी प्रभावशीलता खो चुका है।"

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नाटो को "कागजी शेर" बताते हुए धमकी दी है कि वे इस रक्षा गठबंधन से अमेरिका को बाहर निकालने पर विचार कर रहे हैं।

सांबुर ने कहा, "आज नाटो वास्तव में एक निष्क्रिय संगठन बनकर रह गया है, इसका प्रभाव अब खत्म हो चुका है और इसके सदस्य आपसी भरोसे की कमी से जूझ रहे हैं।"

विशेषज्ञ का मानना है कि नाटो से अमेरिका का बाहर होना "वैश्विक व्यवस्था में एक बुनियादी बदलाव लाएगा।"
सांबुर के अनुसार, "ईरान संकट तथा यूरोप के साथ संबंधों में दरार के परिप्रेक्ष्य में यह क्षण इतिहास में एक मोड़ साबित हो सकता है, जब अमेरिका ने खुद ही अपने वर्चस्व का अंत कर लिया।"
विश्व
मध्य पूर्व में युद्ध के विरोध में यूरोप को 'एकजुट' कर दिया है अमेरिका: मीडिया रिपोर्ट
विचार-विमर्श करें