विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

लश्कर-ए-तैयबा के सह-संस्थापक आमिर हमज़ा को पाकिस्तान में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान के आतंकी ग्रुप लश्कर-ए-तैयबा* के संस्थापक सदस्य आमिर हमजा को लाहौर में अनजान हमलावरों ने गोली मार दी, जिसके कारण उसकी हालत गंभीर है।
Sputnik
हमज़ा, जिसने 1980 के दशक के बीच में हाफ़िज़ सईद के साथ मिलकर इस संगठन को शुरू किया था, भारत और दूसरी जगहों पर कई आतंकी गतिविधियों में संलिप्त रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि यह हमला लाहौर में एक न्यूज़ चैनल के ऑफिस के बाहर हुआ, जहाँ बंदूकधारियों ने उन पर गोलियां चलाईं और मौके से भाग गए। बाद में हमजा को उपचार के लिए घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बता दें कि एक साल से भी कम समय में यह दूसरी बार है जब हमज़ा पर हमला हुआ है। पिछले साल मई में लाहौर में उनके घर के बाहर अनजान लोगों ने उन्हें गोली मार दी थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले गए थे। बाद में, पाकिस्तानी अधिकारियों ने कथित तौर पर उनकी सुरक्षा बढ़ा दी, हालांकि उन्होंने इस घटना पर कोई टिप्पणी नहीं की।
* रूस में प्रतिबंधित संगठन
विश्व
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने किया लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़, फरार मुख्य आतंकी गिरफ्तार
विचार-विमर्श करें