https://hindi.sputniknews.in/20260407/jmmuu-kshmiiri-pulis-ne-kiyaa-lshkri-e-taiybaa-ke-aatnkii-netvrik-kaa-bhndaafod-friaari-mukhy-aatnkii-giriftaari-10722738.html
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने किया लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़, फरार मुख्य आतंकी गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने किया लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़, फरार मुख्य आतंकी गिरफ्तार
Sputnik भारत
खबर है कि जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सेंट्रल एजेंसियों की मदद से लश्कर-ए-तैयबा के एक अंतरराज्यीय आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है
2026-04-07T15:20+0530
2026-04-07T15:20+0530
2026-04-07T15:22+0530
विश्व
जम्मू और कश्मीर
दिल्ली पुलिस
पुलिस जांच
आतंकी संगठन
आतंकी समूह
राजस्थान
हरियाणा
राष्ट्रीय सुरक्षा
सुरक्षा बल
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e9/04/1e/9046565_0:160:3072:1888_1920x0_80_0_0_a05973c39fcd254e1cb3dba463a43b1a.jpg
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर, राजस्थान और हरियाणा में 19 स्थानों पर छापे मारे और मॉड्यूल में लंबे समय से चल रही आतंकी गतिविधियों से संबंधित सबूत जब्त किए। गिरफ्तार लोगों में लश्कर-ए-तैयबा (LeT*) का मास्टरमाइंड अब्दुल्ला उर्फ अबू हुरेरा भी शामिल है, जो 16 साल तक सुरक्षा एजेंसियों की पकड़ से बचता रहा और जम्मू-कश्मीर के बाहर भी आतंकी गतिविधियों को अंजाम देता रहा।एक और विदेशी आतंकवादी, उस्मान उर्फ खुबैब को भी गिरफ्तार किया गया, साथ ही श्रीनगर से पकड़े गए तीन स्थानीय लोगों पर पनाह, सप्लाई और लॉजिस्टिक सहयोग देने का आरोप है।अधिकारियों ने बताया कि यह आतंकी नेटवर्क देश के कई हिस्सों तक फैला हुआ है, जो कश्मीर घाटी के अंदर और बाहर आतंकियों को सहयोग कर रहा है, और नकली दस्तावेज का इस्तेमाल करके विदेशी आतंकियों को देश से बाहर भागने में मदद कर रहा है।अधिकारियों के अनुसार, यह ऑपरेशन क्षेत्र में स्लीपर सेल और आतंकी नेटवर्क पर चल रही कार्रवाई का हिस्सा है।*रूस में आतंकवादी संगठन के रूप में प्रतिबंधित
https://hindi.sputniknews.in/20260406/bsf-dvaariaa-baanglaadesh-siimaa-pri-saanp-auri-mgrimchchhon-ke-upyog-kaa-prstaav-vichaariaadhiin-10718079.html
जम्मू और कश्मीर
राजस्थान
हरियाणा
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
2026
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
खबरें
hi_IN
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e9/04/1e/9046565_171:0:2902:2048_1920x0_80_0_0_82c41fa7d27290517fcfa4561554e160.jpgSputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
भारत में आतंकी मॉड्यूल, आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, आतंकी नेटवर्क का खुलासा, जम्मू कश्मीर में आतंकी गिरफ्तार, जम्मू में आतंकवादी गिरफ्तार, आतंकियों पर पुलिस की कार्रवाई, दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, जम्मू कश्मीर पुलिस की कार्रवाई, पांच आतंकी गिरफ्तार, आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़
भारत में आतंकी मॉड्यूल, आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, आतंकी नेटवर्क का खुलासा, जम्मू कश्मीर में आतंकी गिरफ्तार, जम्मू में आतंकवादी गिरफ्तार, आतंकियों पर पुलिस की कार्रवाई, दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, जम्मू कश्मीर पुलिस की कार्रवाई, पांच आतंकी गिरफ्तार, आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने किया लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़, फरार मुख्य आतंकी गिरफ्तार
15:20 07.04.2026 (अपडेटेड: 15:22 07.04.2026) जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सेंट्रल एजेंसियों की मदद से लश्कर-ए-तैयबा के एक अन्तर्राज्य आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है, जिसमें 16 साल से फरार चल रहे आतंकी सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर, राजस्थान और हरियाणा में 19 स्थानों पर छापे मारे और मॉड्यूल में लंबे समय से चल रही आतंकी गतिविधियों से संबंधित सबूत जब्त किए। गिरफ्तार लोगों में लश्कर-ए-तैयबा (LeT*) का मास्टरमाइंड अब्दुल्ला उर्फ अबू हुरेरा भी शामिल है, जो 16 साल तक सुरक्षा एजेंसियों की पकड़ से बचता रहा और जम्मू-कश्मीर के बाहर भी आतंकी गतिविधियों को अंजाम देता रहा।
एक और विदेशी आतंकवादी, उस्मान उर्फ खुबैब को भी गिरफ्तार किया गया, साथ ही श्रीनगर से पकड़े गए तीन स्थानीय लोगों पर पनाह, सप्लाई और लॉजिस्टिक सहयोग देने का आरोप है।
अधिकारियों ने बताया कि यह आतंकी नेटवर्क देश के कई हिस्सों तक फैला हुआ है, जो कश्मीर घाटी के अंदर और बाहर आतंकियों को सहयोग कर रहा है, और नकली दस्तावेज का इस्तेमाल करके विदेशी आतंकियों को देश से बाहर भागने में मदद कर रहा है।
अधिकारियों के अनुसार, यह ऑपरेशन क्षेत्र में स्लीपर सेल और आतंकी नेटवर्क पर चल रही कार्रवाई का हिस्सा है।
*रूस में आतंकवादी संगठन के रूप में प्रतिबंधित