यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

रूसी विदेश मंत्री लावरोव बोले- अमेरिका पहले होर्मुज संकट सुलझाए, फिर यूक्रेन पर ध्यान दे

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने रविवार को कहा कि अमेरिका के लिए जरूरी है कि वह होरमुज जलडमरूमध्य से जुड़े संकट का जल्द समाधान निकाले। इसके बाद उसे यूक्रेन संकट पर तुरंत कदम उठाना चाहिए।
Sputnik

लावरोव ने रूसी पत्रकार पावेल ज़ारुबिन से कहा, "उनके लिए [अमेरिका के लिए] अभी क्या अहम है? उनके लिए यह जरूरी है कि वे होर्मुज़ जलडमरूमध्य को लेकर जल्द कोई समाधान निकालें और इसके बाद यूक्रेन संकट पर भी जल्दी कुछ करें।"

विदेश मंत्री ने बताया कि नाज़ीवाद फिर से सिर उठा रहा है, और यूक्रेन के वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की इस प्रक्रिया का नेतृत्व कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, "[ज़ेलेंस्की] खुले तौर पर कहते हैं कि वे [यूरोप में] सभी की रक्षा करेंगे तथा उनके पास शक्ति, अनुभव और यूरोप की सबसे बड़ी सेना है। हालांकि, मुझे नहीं लगता कि इसका अंत अच्छा होगा।"

लावरोव ने ज़ेलेंस्की की यूक्रेन के लिए तत्काल EU सदस्यता की मांग पर भी सवाल उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि यूक्रेन में "खुले तौर पर नाजी शासन" है, जहां रूसी संस्कृति पर पूरी तरह रोक लगाई गई है और पारंपरिक ऑर्थोडॉक्स चर्च को दबाया गया है।
15 मार्च को रूसी राष्ट्रपति के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा था कि यूक्रेन पर बातचीत फिलहाल रुकी हुई है, क्योंकि वॉशिंगटन का ध्यान दूसरी जगह केंद्रित है। अगले दिन उन्होंने कहा कि रूस यूक्रेन संघर्ष पर बातचीत के नए दौर का इंतजार कर रहा है, लेकिन जगह और समय अभी तय नहीं हुआ है।
विश्व
अमेरिका के लिए होर्मुज स्ट्रेट की नाकेबंदी को कानूनी ठहराना मुश्किल: दक्षिण कोरियाई विशेषज्ञ
विचार-विमर्श करें