https://hindi.sputniknews.in/20260426/riuusii-videsh-mntrii-laavriov-bole--ameriikaa-phle-horimuj-snkt-suljhaae-firi-yuukren-pri-dhyaan-de-10808734.html
रूसी विदेश मंत्री लावरोव बोले- अमेरिका पहले होर्मुज संकट सुलझाए, फिर यूक्रेन पर ध्यान दे
रूसी विदेश मंत्री लावरोव बोले- अमेरिका पहले होर्मुज संकट सुलझाए, फिर यूक्रेन पर ध्यान दे
Sputnik भारत
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने रविवार को कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए जितनी जल्दी हो सके होर्मुज़ जलडमरूमध्य संकट का समाधान तलाशना, और इसके बाद तुरंत यूक्रेनी संकट पर ध्यान देना महत्वपुर्ण है।
2026-04-26T18:50+0530
2026-04-26T18:50+0530
2026-04-26T18:50+0530
यूक्रेन संकट
अमेरिका
रूस
रूसी विदेश मंत्रालय
होर्मुज स्ट्रेट
विशेष सैन्य अभियान
अमेरिका-इजराइल-ईरान युद्ध
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07ea/04/15/10786411_0:81:2976:1755_1920x0_80_0_0_5e695ce9fcac24d9364b3cca837070a1.jpg
विदेश मंत्री ने बताया कि नाज़ीवाद फिर से सिर उठा रहा है, और यूक्रेन के वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की इस प्रक्रिया का नेतृत्व कर रहे हैं।लावरोव ने ज़ेलेंस्की की यूक्रेन के लिए तत्काल EU सदस्यता की मांग पर भी सवाल उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि यूक्रेन में "खुले तौर पर नाजी शासन" है, जहां रूसी संस्कृति पर पूरी तरह रोक लगाई गई है और पारंपरिक ऑर्थोडॉक्स चर्च को दबाया गया है।15 मार्च को रूसी राष्ट्रपति के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा था कि यूक्रेन पर बातचीत फिलहाल रुकी हुई है, क्योंकि वॉशिंगटन का ध्यान दूसरी जगह केंद्रित है। अगले दिन उन्होंने कहा कि रूस यूक्रेन संघर्ष पर बातचीत के नए दौर का इंतजार कर रहा है, लेकिन जगह और समय अभी तय नहीं हुआ है।
https://hindi.sputniknews.in/20260425/ameriikaa-ke-lie-horimuj-striet-kii-naakebndii-ko-kaanuunii-thhriaanaa-mushkil-dkshin-koriiyaaii-visheshgya-10803272.html
अमेरिका
रूस
होर्मुज स्ट्रेट
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
2026
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
खबरें
hi_IN
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07ea/04/15/10786411_129:0:2860:2048_1920x0_80_0_0_963c90135285b060f69d563927f8a257.jpgSputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
अमेरिका, रूस , रूसी विदेश मंत्रालय , होर्मुज स्ट्रेट, विशेष सैन्य अभियान, अमेरिका-इजराइल-ईरान युद्ध
अमेरिका, रूस , रूसी विदेश मंत्रालय , होर्मुज स्ट्रेट, विशेष सैन्य अभियान, अमेरिका-इजराइल-ईरान युद्ध
रूसी विदेश मंत्री लावरोव बोले- अमेरिका पहले होर्मुज संकट सुलझाए, फिर यूक्रेन पर ध्यान दे
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने रविवार को कहा कि अमेरिका के लिए जरूरी है कि वह होरमुज जलडमरूमध्य से जुड़े संकट का जल्द समाधान निकाले। इसके बाद उसे यूक्रेन संकट पर तुरंत कदम उठाना चाहिए।
लावरोव ने रूसी पत्रकार पावेल ज़ारुबिन से कहा, "उनके लिए [अमेरिका के लिए] अभी क्या अहम है? उनके लिए यह जरूरी है कि वे होर्मुज़ जलडमरूमध्य को लेकर जल्द कोई समाधान निकालें और इसके बाद यूक्रेन संकट पर भी जल्दी कुछ करें।"
विदेश मंत्री ने बताया कि नाज़ीवाद फिर से सिर उठा रहा है, और यूक्रेन के वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की इस प्रक्रिया का नेतृत्व कर रहे हैं।
उन्होंने कहा, "[ज़ेलेंस्की] खुले तौर पर कहते हैं कि वे [यूरोप में] सभी की रक्षा करेंगे तथा उनके पास शक्ति, अनुभव और यूरोप की सबसे बड़ी सेना है। हालांकि, मुझे नहीं लगता कि इसका अंत अच्छा होगा।"
लावरोव ने ज़ेलेंस्की की यूक्रेन के लिए तत्काल EU सदस्यता की मांग पर भी सवाल उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि यूक्रेन में "खुले तौर पर नाजी शासन" है, जहां रूसी संस्कृति पर पूरी तरह रोक लगाई गई है और पारंपरिक ऑर्थोडॉक्स चर्च को दबाया गया है।
15 मार्च को रूसी राष्ट्रपति के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा था कि यूक्रेन पर बातचीत फिलहाल रुकी हुई है, क्योंकि वॉशिंगटन का ध्यान दूसरी जगह केंद्रित है। अगले दिन उन्होंने कहा कि रूस यूक्रेन संघर्ष पर बातचीत के नए दौर का इंतजार कर रहा है, लेकिन जगह और समय अभी तय नहीं हुआ है।