Sputnik मान्यता
भारतीय और विदेशी विशेषज्ञों द्वारा प्रदान किया गया क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाओं का गहन विश्लेषण पढ़ें - राजनीति और अर्थशास्त्र से लेकर विज्ञान-तकनीक और स्वास्थ्य तक।

यूरोपीय संग्रहालय अनमोल लैटिन अमेरिकी निधियों से भरे हैं: इन्हें वापस लेना क्यों इतना कठिन है?

मैक्सिको के राष्ट्रीय मानवविज्ञान और इतिहास संस्थान के विशेषज्ञ हेवियर मर्टीनेज़ बर्गोस ने Sputnik को बताया कि विदेशी पुरातत्वविदों ने 19वीं और 20वीं शताब्दी में लैटिन अमेरिकी देशों से "विशाल मात्रा में सामग्री" की निकासी की।
Sputnik
बुर्गोस का अनुमान है कि लैटिन अमेरिका अभी भी विदेशी संग्रहालयों में रखी निधियों के लगभग 90 प्रतिशत के बारे में नहीं जानता है।

इसके अलावा, इन निधियों की काला बाज़ारी भी होती है। बर्गोस ने कहा, "स्थानीय निवासियों ने पुरातात्विक स्थलों को लूट लिया, और इसके बाद इन वस्तुओं को पर्यटकों को बेच दिया।"

विशेषज्ञ ने समाधान पेश किया कि विवादों को सुलझाने के लिए एक विशेष इकाई तथा प्रशासनिक, कानूनी और कूटनीतिक संस्थाओं की स्थापना करनी चाहिए। ये संस्थाएं अन्य देशों के साथ मिलकर फ्रांस और जर्मनी से लेकर अमेरिका और ब्रिटेन तक "संग्रहालयों में उन निधियों को ढूंढने के लिए काम कर सकती हैं, जो वहाँ नहीं होनी चाहिए।"
बुर्गोस के अनुसार, समस्या यह है कि "उक्त देशों में उन लोगों पर प्रभुत्व के बारे में विचार-विमर्श अभी भी जारी रहता है, जिनसे ये निधियां ली गई थीं।"
Sputnik स्पेशल
व्यवस्थित औपनिवेशिक दुर्व्यवहार: ब्रिटेन द्वारा चागोस द्वीप वासियों का जबरन विस्थापन
विचार-विमर्श करें