यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

रूसी वायु रक्षा ने बीती रात 289 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए: रूसी रक्षा मंत्रालय

रूसी रक्षा मंत्रालय ने जारी एक बयान में बताया कि बीती रात रूसी वायु रक्षा प्रणालियों ने रूसी क्षेत्रों और आज़ोव सागर के ऊपर 289 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए।
Sputnik

मंत्रालय ने कहा, "बीती रात, मास्को समयानुसार 4 मई की रात 8 बजे से लेकर 5 मई की सुबह 7 बजे तक ड्यूटी पर तैनात वायु रक्षा प्रणालियों ने 289 यूक्रेनी फिक्स्ड-विंग मानव रहित हवाई वाहनों को इंटरसेप्ट करके नष्ट कर दिया।"

जारी बयान के अनुसार, ड्रोन ब्रायंस्क, बेलगोरद, वोरोनिश, कुर्स्क, कालुगा, स्मोलेंस्क, ओर्योल, त्वेर, तुला, रियाज़ान, प्सकोव, नोवगोरोद, लेनिनग्राद, रोस्तोव, वोल्गोग्राद और मॉस्को क्षेत्रों, क्रीमिया, तातारस्तान, क्रास्नोदार क्षेत्र तथा आज़ोव सागर के ऊपर मार गिराए गए

इसके साथ रक्षा मंत्रालय ने कहा कि "मास्को समयानुसार 5 मई की सुबह 7 बजे से 9 बजे तक वायु रक्षा प्रणालियों ने 43 यूक्रेनी ड्रोन को नष्ट कर दिया।"

यूक्रेन संकट
पिछले दिन कीव ने रूस के त्सेंट्र बैटलग्रुप के हाथों 360 तक सैनिक खोए: रूसी सेना
विचार-विमर्श करें