विशेष सैन्य अभियान के क्षेत्र के बाहर, रूसी वायु रक्षा प्रणालियों ने रात में छह मिसाइलों सहित 396 हवाई हमलों को विफल कर दिया है।
इन परिस्थितियों में, रूसी सेना ने युद्धविराम के उल्लंघन का कड़ा जवाब दिया है। रूस ने यूक्रेन की उन फायरिंग ठिकानों को निशाना बनाया है जहाँ से रॉकेट, तोपें और मोर्टार दागे जा रहे थे। इसके अलावा, जवाबी कार्रवाई में यूक्रेनी कमांड पोस्ट और ड्रोन लॉन्च साइट्स को भी तबाह कर दिया गया है।
विजय दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रपति पुतिन ने आज से 10 मई तक के लिए युद्धविराम लागू कर दिया है। रूस ने यूक्रेन से भी सीजफायर की अपील करते हुए साफ चेतावनी दी है कि किसी भी उल्लंघन या रूसी क्षेत्रों पर हमले की सूरत में रूसी सेना जवाबी कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेगी।