यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

राष्ट्रपति पुतिन द्वारा विजय दिवस के मौके पर घोषित युद्धविराम रात में शुरू हो गई

© Sputnik / Gavriil Grigorov / मीडियाबैंक पर जाएंPresident Vladimir Putin held a meeting on the situation on the global oil and gas market.
President Vladimir Putin held a meeting on the situation on the global oil and gas market. - Sputnik भारत, 1920, 08.05.2026
सब्सक्राइब करें
महान देशभक्ति युद्ध में सोवियत लोगों की जीत के उपलक्ष्य में विजय दिवस पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा घोषित युद्धविराम आज से शुरू हो गया है जो 10 मई तक चलेगा।
इस दौरान रूस के सैनिक यूक्रेनी सैन्य बलों की तैनाती वाली जगहों या सैना से जुड़े किसी भी ढांचे पर हमला नहीं करेंगे।

रूस के रक्षा मंत्रालय ने कीव से भी ऐसा ही करने को कहा है, हालांकि उन्होंने चेतावनी भी दी कि अगर यूक्रेनी सैन्य बलों द्वारा युद्धविराम को तोड़ा गया या रूसी आबादी वाले इलाकों और ढांचों पर हमला करने की कोशिश की गई तो रूसी सैन्य बलों द्वारा उसका जवाब दिया जाएगा।

इसके अलावा, रक्षा मंत्रालय ने वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की की परेड के दौरान मास्को पर ड्रोन से हमला करने की धमकियों को भी ध्यान में रखते हुए चेतावनी दी कि समारोह में रुकावट डालने की किसी भी कोशिश का जवाब कीव के केंद्र पर हमला करके दिया जाएगा।
मंत्रालय ने यूक्रेनी राजधानी के निवासियों और विदेशी राजनयिक मिशन के कर्मचारियों से भी तुरंत कीव छोड़ने को कहा है।
A Russian serviceman of the Dnepr Group of Forces serving a Tor-M2 surface-to-air missile system at a combat position in the Zaporozhye sector of the front line amid Russia's military operation in Ukraine. - Sputnik भारत, 1920, 07.05.2026
यूक्रेन संकट
युद्धविराम के दौरान यूक्रेन में अपनी कार्रवाई रोकेंगी रूसी सेनाएँ: रक्षा मंत्रालय
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала