उशाकोव ने रूसी पत्रकार पावेल जारुबिन से कहा, "देर-सवेर, और मुझे लगता है जल्द ही, हमारे स्थायी सहयोगी स्टीव विटकॉफ और कुशनर मॉस्को आएंगे। हम उनके साथ संवाद जारी रखेंगे।"
उशाकोव ने साथ ही कहा कि यूक्रेन मुद्दे पर बातचीत के दर्जनों दौर भी हो जाएं, तब भी कोई प्रगति नहीं होगी, जब तक कीव डोनबास से अपनी सेना नहीं हटाता।
उशाकोव ने कहा, "जब तक वह [यूक्रेन] यह कदम नहीं उठाता, आप कई और दौर, दर्जनों दौर की बातचीत कर सकते हैं, लेकिन हम वहीं के वहीं रहेंगे, आप समझ रहे हैं? असल बात यही है।"
उशाकोव के मुताबिक, यूक्रेन को भी पता है कि "आज नहीं तो कल" उसे डोनबास से अपने सैनिकों को हटाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि यूक्रेन वार्ता में रास्ता भी तभी खुलेगा, जब कीव यह कदम उठाएगा।