Explainers
पेचीदा कहानियाँ सुर्खियां बटोरती हैं लेकिन कभी कभी वे समझने के लिए मुश्किल और समय बर्बाद करनेवाले हो सकते हैं, और समय का मतलब पैसा है, तो आइए हमारे साथ अपना पैसा और समय बचाइए। दुनिया के बारे में हमारे साथ जानें।

प्रसिद्ध लोग, जिनका 2022 में निधन हो गया

© AP Photo / Frank AugsteinBritain's Queen Elizabeth II waves to the crowd during the Platinum Jubilee Pageant at the Buckingham Palace in London, June 5, 2022, on the last of four days of celebrations to mark the Platinum Jubilee.
Britain's Queen Elizabeth II waves to the crowd during the Platinum Jubilee Pageant at the Buckingham Palace in London, June 5, 2022, on the last of four days of celebrations to mark the Platinum Jubilee. - Sputnik भारत, 1920, 13.12.2022
सब्सक्राइब करें
2022 में राजनितिक कार्यक्रमों से लेकर खेल से सम्बंधित घटनाओं तक दुनिया में बहुत विभिन्न सकारात्मक घटनाएं हुईं। दुर्भाग्यवश, कई प्रसिद्ध लोगों की मौत भी हुई।
उदाहरण के लिए, जुलाई में जापान के प्रधान मंत्री शिंजो आबे की मृत्यु अचानक हो गई थी। इसके आलावा कुछ समय बाद सितम्बर में ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की मौत की वजह से पूरे ब्रिटेन में लोग सदमे में थे, क्योंकि उनको ब्रिटिश राष्ट्र के प्रतिक के रूप में माना जाता था।
लेकिन 2022 में ये अकेली मौत नहीं थी। इस सूची में देखें कि 2022 में किन और प्रसिद्ध लोगों का निधन हुआ।

1. ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय, 96

एलिजाबेथ द्वितीय, जिनका पूरा नाम एलिजाबेथ एलेक्जेंड्रा मैरी विंडसर था, केवल 25 साल की थीं जब वे फरवरी 6, 1952 को यूनाइटेड किंगडम की महारानी बनीं। वे ब्रिटेन की सबसे लंबे समय तक शासन करने वाली शशिका थीं। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का जीवन श्वेत-श्याम तस्वीरों के समय में शुरू हुआ था और स्मार्टफोन के समय में समाप्त हुआ। उन्होंने इस साल की शुरुआत में 70 सालों तक शासन करने की प्लेटिनम जुबली मनाई। 96 वर्षीय महारानी एलिजाबेथ का निधन 8 सितम्बर को स्कॉटलैंड के बालमोरल कैसल में हुआ।

2. शिंजो आबे, 67

दूसरे जापानी प्रधान मंत्रियों की तुलना में आबे सबसे लंबे समय तक प्रधान मंत्री रहे थे और सक्रीय रूप से दूसरे देशों से जापान के अंतरराष्ट्रीय संबंधों को मजबूत करने पर काम करते रहे। उदाहरण के लिए उनके प्रधान मंत्री के रूप में काम करते समय रुस से जापान के सम्बन्ध ज़्यादा अच्छे हो गए। 8 जुलाई को जापानी शहर नारा में शिंजो आबे को उनके भाषण के दौरान उनको गोली मारी दी गई, जिसके कारण उनकी मौत हो गई थी।

3. मिखाइल गोर्बाचेव, 91

सोवियत संघ के पूर्व राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचेव पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन के साथ परमाणु हथियार वार्ता शुरू करने, सोवियत प्रणाली में सुधार करने का प्रयास करने और सोवियत संघ के अंतिम प्रमुख के रूप में काम करने के कारण प्रसिद्ध हैं। उनको नोबेल शांति पुरस्कार सहित बहुत पुरस्कार प्रदान किए गए थे। लंबी समय तक बीमारी झेलने के बाद 30 अगस्त को मॉस्को में उनका निधन हो गया। यूके के पूर्व प्रधान मंत्री बोरिस जॉनसन और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन सहित दूसरे देशों के कई नेताओं ने उनके निधन को लेकर संवेदना जताई।

4. लता मंगेशकर, 92

लता मंगेशकर एक अभूतपूर्व भारतीय गायिका थीं, जिन्होंने भारतीय फिल्म उद्योग को अपना पूरा जीवन समर्पण कर दिया था। मंगेशकर 13 साल की उम्र में बॉलीवुड में गाना गाना शुरू की थीं और मधुबाला, नूतन, वैजयंतीमाला और बहुत अन्य प्रशिद्द बॉलीवुड अभिनेत्रियों की पांच पीढ़ियों को अपनी आवाज जादू देती रहीं। भारतीय फिल्मों में उनके योगदान के कारण उन्हें भारत रत्न और दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था । मंगेशकर जी का निधन 6 फरवरी कोविड से जुड़े जटिलताओं से हो गया।

5. मैनफ्रेड थिएरी मुगलर, 73

फ्रांसीसी फैशन आइकन मैनफ्रेड थिएरी मुगलर अपने असाधारण और अवांट-गार्डे डिजाइनों की वजह से प्रसिद्ध थे। 1973 में उन्होंने पहली बार "कैफ डे पेरिस" नामक औरतों के लिए कपड़ों को खुद बनाया। किम कार्दशियन, कैटी पेरी, रिहाना, बेला हदीद सहित कई अन्य प्रसिद्ध लोग उनके द्वारा बनाए कपड़े पहनते थे। थिएरी मुगलर का निधन 23 जनवरी को प्राकृतिक कारणों से हो गया।

6. तातिनेनी रामा राव, 84

तातिनेनी रामा राव प्रसिद्ध भारतीय फिल्म निर्माता थे। राव ने 1950 के दशक के अंत में अपने चचेरे भाई के सहायक निर्देशक के रूप में अपना सिनेमा करियर शुरू किया था और 1966 में अपनी पहली तेलुगु फिल्म बनाकर निर्देशक का काम करने लगे। उन्होंने तेलुगु और हिंदी में 65 से अधिक फिल्मों का निर्देशन किया। तातिनेनी रामा राव का निधन 20 अप्रैल को चेन्नई के एक निजी अस्पताल में हो गया।

7. रोबी कोलट्रैन, 72

स्कॉटिश अभिनेता और कॉमेडियन रॉबी कोलट्रैन, जिनका असली नाम एंथोनी रॉबर्ट मैकमिलन था, हैरी पॉटर फिल्मों में रुबस हैग्रिड और जेम्स बॉन्ड फिल्मों में वैलेन्टिन ज़ुकोवस्की की भूमिका निभाने के कारण प्रसिद्ध हुए थे । इसके अलावा 1990 के दशक की टीवी श्रृंखला क्रैकर में जासूस की भूमिका निभाने की वजह से उनको ब्रिटिश एकेडमी टेलीविज़न अवार्ड्स का सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला था। लंबी समय तक बीमारी से पीड़ित होने के बाद 14 अक्टूबर को स्कॉटलैंड के एक अस्पताल में उनका निधन हो गया।

8. अभिजीत सेन, 71

भारतीय अर्थशास्त्री अभिजीत सेन ग्रामीण विकास पर शोध करने में सफल थे। सेन ने यूके के कई विश्वविद्यालयों में अध्यापन करते हुए अपना कैरियर शुरू किया था और बाद में भारतीय विश्वविद्यालयों में पढ़ाने के लिए नई दिल्ली लौटे। 2004 से 2014 तक सेन ने भारत के योजना आयोग के सदस्य के रूप में कार्य किया। 2010 में सेन को भारत के तीसरे सब से बड़े नागरिक सम्मान पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। सेन को दिल का दौरा पड़ने से 29 अगस्त को नई दिल्ली में उनका निधन हो गया।

9. हिलारी नेल्सन, 49

हिलारी नेल्सन स्की पर्वतारोही थीं, जो दुनिया की सबसे बड़ी चोटियों पर चढ़ने के बाद प्रसिद्ध हुई थीं। नेल्सन को भारत में पापसुरा पर और फिर अलास्का में डेनाली पर चढ़ने के बाद नेशनल ज्योग्राफिक “एडवेंचरर ऑफ द ईयर” कहा गया। वे 24 घंटों में माउंट एवरेस्ट और ल्होत्से को चढ़ने वाली पहली महिला थीं। 26 सितम्बर को नेपाल के मनासलु में हिमस्खलन के समय उनकी मौत हो गई।

10. लेस्ली फिलिप्स, 98

ब्रिटिश अभिनेता, निर्देशक, निर्माता और लेखक लेस्ली फिलिप्स 1930 के दशक में पहली बार फिल्म में दिखाई दिए थे। उन्होंने 1959 और 1960 में कैरी ऑन नर्स, कैरी ऑन टीचर और कैरी ऑन कॉन्स्टेबल में भूमिका निभाने के बाद और वहां अंग्रेजी उच्च वर्ग का हास्य चित्रण दिखाने के बाद लोकप्रिय बने। इसके साथ उन्होंने हैरी पॉटर फिल्मों में सॉर्टिंग हैट को अपनी आवाज दी। फिलिप्स का निधन 7 नवंबर को लंदन में उनके घर पर हो गया।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала