ऑफबीट
Sputnik दिन-ब-दिन ऐसे समाचार ढूँढ़ता रहता है जो आपको आश्चर्यचकित या भावुक कर देंगी। पॉपकॉर्न ले लें और मनोरंजक खबरें पढ़ते रहें!

21 साल बाद जम्मू की सरगम कौशल मिसेज वर्ल्ड 2022 का ताज भारत वापस लाईं

© Photo : Twitter/@sshweta012Sargam Kaushal from India who won the title of Mrs World 2022
Sargam Kaushal from India who won the title of Mrs World 2022 - Sputnik भारत, 1920, 19.12.2022
सब्सक्राइब करें
भारत का प्रतिनिधित्व कर रही सरगम कौशल को लास वेगास में हुए एक रंगारंग कार्यक्रम में मिसेज वर्ल्ड का ताज पहनाया गया। श्रीमती कौशल ने 63 देशों के प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए 21 साल बाद ये खिताब वापस भारत की झोली में डाला।
भारत के जम्मू कश्मीर की रहने वाली 32 वर्षीय सरगम कौशल ने मिसेज वर्ल्ड इवेंट में मिसेज वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया।

2021 में मिसेज वर्ल्ड रही अमेरिका की शायलिन फोर्ड ने कौशल को क्राउन पहनाया। ताज जीतने के बाद उन्होंने अपनी जीत के बारे में एक नोट साझा किया। उन्होंने लिखा:
"हमें 21-22 साल बाद ताज वापस मिला है। मैं बहुत उत्साहित हूं। लव यू इंडिया, लव यू वर्ल्ड।"
वर्ष 2001 में पहली बार भारत को मिसेज इंडिया का ताज दिलाने वाली अभिनेत्री अदिति गोवित्रिकर ने कौशल को खिताब जीतने के लिए सोशल मीडिया पर बधाई दी और उन्होंने लिखा:

"हार्दिक बधाई सरगम और मिसेज इंडिया की यात्रा का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं..यह वह समय है जब 21 साल बाद ताज वापस आया है।"

मिसेज वर्ल्ड विवाहित महिलाओं की सौंदर्य प्रतियोगिता है। इस पेजेंट की कल्पना 1984 में की गई थी। इस प्रतियोगिता का नाम शुरुआत में मिसेज वुमन ऑफ द वर्ल्ड का नाम था। बाद में 1988 में इसे मिसेज वर्ल्ड के रूप में जाना जाने लगा। अभी तक इस प्रतियोगिता में सबसे अधिक विजेता अमेरिका के हैं।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала