https://hindi.sputniknews.in/20230110/mausam-vibhag-ne-uttar-bharat-men-kohre-ko-lekr-red-alert-jaaree-kiya-he-434272.html
मौसम विभाग ने उत्तर भारत में कोहरे को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है
मौसम विभाग ने उत्तर भारत में कोहरे को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है
Sputnik भारत
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बहुत घने कोहरे के कारण देश के कुछ क्षेत्रों में रेड और येलो अलर्ट की घोषणा की है।
2023-01-10T13:54+0530
2023-01-10T13:54+0530
2023-01-10T13:54+0530
राजनीति
दिल्ली
ठंड
कोहरा
प्रकृति संरक्षण
मौसम
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e6/0c/14/159726_0:320:3073:2048_1920x0_80_0_0_63911b24759f9c620f28ccc21ce5799a.jpg
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बहुत घने कोहरे के कारण देश के कुछ क्षेत्रों में रेड और येलो अलर्ट की घोषणा की है।ईस के साथ ही IMD शीत लहर की घोषणा करता है जब न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस या इससे कम होता है या जब न्यूनतम तापमान आम तापमान से 4.5 डिग्री सेल्सियस कम होता है। ठंडे मौसम के साथ उत्तर भारत में घना कोहरा देखने को मिला है। भारत की राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 418 के साथ 'गंभीर' श्रेणी में है।भारत मौसम विज्ञान विभाग के ट्विटर में बयान के अनुसार, घने कोहरे की परत पंजाब से बिहार, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश तक छाई हुई है। इसके साथ पंजाब, उत्तर पश्चिमी राजस्थान, जम्मू, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और त्रिपुरा के कुछ हिस्सों में घना या बहुत घना कोहरा दिखाई दिया।IMD के ट्विटर में यह भी लिखा गया है कि 10 जनवरी की सुबह को भटिंडा और आगरा में 0 मीटर की दृश्यता, जम्मू संभाग, गंगानगर, चंडीगढ़, अंबाला, पटियाला, बरेली, लखनऊ, सुल्तानपुर, गोरखपुर और भागलपुर में 25 की और हिसार, दिल्ली-पालम, बहराइच, गया, पूर्णिया और कैलाशहर में सिर्फ 50 मीटर की दृश्यता थी। भारत में शीत लहर और घने कोहरे के कारण सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित हुआ। खराब मौसम की वजह से 50 विमान और 36 ट्रेनें देरी से चल रही हैं।याद दिलाएं कि 5 जनवरी को न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस था। 9 जनवरी को, दिल्ली के मौसम स्टेशनों के अनुसार, भारत की राजधानी में 1.6 डिग्री सेल्सियस तापमान की ठंड पड़ी, जो पिछले 10 वर्षों में तापमान के सबसे कम आंकड़ों में से है। दिल्ली सरकार ने ठंड के कारण 15 जनवरी तक सरकारी और निजी स्कूलों को बंद करने की सलाह दी।
दिल्ली
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
2023
खबरें
hi_IN
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e6/0c/14/159726_102:0:2833:2048_1920x0_80_0_0_f088d7e7d4ac228ae99128befba53b47.jpgSputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
उत्तर भारत में शीत लहर, भारत मौसम विज्ञान विभाग, imd, उत्तर भारत में घना कोहरा, वायु गुणवत्ता सूचकांक 'गंभीर' श्रेणी में, भारत में दृश्यता, भारत में यातायात प्रभावित
उत्तर भारत में शीत लहर, भारत मौसम विज्ञान विभाग, imd, उत्तर भारत में घना कोहरा, वायु गुणवत्ता सूचकांक 'गंभीर' श्रेणी में, भारत में दृश्यता, भारत में यातायात प्रभावित
मौसम विभाग ने उत्तर भारत में कोहरे को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है
उत्तर भारत में मंगलवार को शीत लहर छाती रह रही है, सुबह को भारत की राजधानी में न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस था। दिल्ली 5 जनवरी से शीत लहर से पीड़ित है, और इसको 2013 के बाद से सब से लंबी शीत लहर माना जाता है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बहुत घने कोहरे के कारण देश के कुछ क्षेत्रों में रेड और येलो अलर्ट की घोषणा की है।
ईस के साथ ही IMD शीत लहर की घोषणा करता है जब न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस या इससे कम होता है या जब न्यूनतम तापमान आम तापमान से 4.5 डिग्री सेल्सियस कम होता है।
ठंडे मौसम के साथ उत्तर भारत में घना कोहरा देखने को मिला है। भारत की राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 418 के साथ 'गंभीर' श्रेणी में है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के ट्विटर में बयान के अनुसार, घने कोहरे की परत पंजाब से बिहार, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश तक छाई हुई है। इसके साथ पंजाब, उत्तर पश्चिमी राजस्थान, जम्मू, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और त्रिपुरा के कुछ हिस्सों में घना या बहुत घना कोहरा दिखाई दिया।
IMD के ट्विटर में यह भी लिखा गया है कि 10 जनवरी की सुबह को भटिंडा और आगरा में 0 मीटर की दृश्यता, जम्मू संभाग, गंगानगर, चंडीगढ़, अंबाला, पटियाला, बरेली, लखनऊ, सुल्तानपुर, गोरखपुर और भागलपुर में 25 की और हिसार, दिल्ली-पालम, बहराइच, गया, पूर्णिया और कैलाशहर में सिर्फ 50 मीटर की दृश्यता थी।
भारत में शीत लहर और घने कोहरे के कारण सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित हुआ। खराब मौसम की वजह से 50 विमान और 36 ट्रेनें देरी से चल रही हैं।
याद दिलाएं कि 5 जनवरी को न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस था। 9 जनवरी को, दिल्ली के मौसम स्टेशनों के अनुसार, भारत की राजधानी में 1.6 डिग्री सेल्सियस तापमान की ठंड पड़ी, जो पिछले 10 वर्षों में तापमान के सबसे कम आंकड़ों में से है। दिल्ली सरकार ने ठंड के कारण 15 जनवरी तक
सरकारी और निजी स्कूलों को बंद करने की सलाह दी।