राजनीति
भारत की सबसे ताज़ा खबरें और वायरल कहानियाँ प्राप्त करें जो राष्ट्रीय घटनाओं और स्थानीय ट्रेंड्स पर आधारित हैं।

वर्ष 2025 तक पेट्रोल में 20 प्रतिशत इथेनॉल मिलाने का लक्ष्य: हरदीप सिंह पुरी

© AP Photo / Tsering TopgyalA man fills diesel in a car at a fuel station in New Delhi, India, Sunday, Oct. 19, 2014.
A man fills diesel in a car at a fuel station in New Delhi, India, Sunday, Oct. 19, 2014. - Sputnik भारत, 1920, 10.01.2023
सब्सक्राइब करें
वर्तमान में, भारत अपनी 85% तेल जरूरतों और 50% प्राकृतिक गैस आवश्यकताओं के लिए आयात पर निर्भर है।
केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मंगलवार को कहा कि पेट्रोल में 20 प्रतिशत इथेनॉल मिलाने का सरकार का लक्ष्य अब 2030 से 2025 हो गया है।

"सरकार का अपडेटेड लक्ष्य 2030 से अब 2025-26 तक पेट्रोल में 20% इथेनॉल सम्मिश्रण प्राप्त करना है," मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा।

E20 ईंधन के बारे में जानकारी देते हुए, पेट्रोलियम मंत्री ने कहा कि E20 ईंधन का चरणबद्ध रोलआउट 1 अप्रैल 2023 से शुरू होगा।
"E20 ईंधन एथनॉल का 20% मिश्रण और जीवाश्म आधारित ईंधन का 80% है। E20 ईंधन की योजनाबद्ध शुरुआत का उद्देश्य जीवाश्म आधारित ईंधन पर निर्भरता को कम करना और वाहनों के उत्सर्जन को कम करना है," उन्होंने कहा।
“भारत ने 2006-07 में अपने कच्चे तेल के आपूर्तिकर्ताओं की संख्या 27 देशों से बढ़ाकर 2021-22 में 39 कर दी और विकास को कोलंबिया, रूस, लीबिया, गैबॉन और इक्वेटोरियल गिनी जैसे नए आपूर्तिकर्ताओं को जोड़ने के लिए जिम्मेदार ठहराया, जबकि भारत अमेरिका और रूस जैसे देशों के साथ अपने रिश्ते मजबूत किए हैं," पुरी ने जोर देकर कहा।
भारत ने रूस से अपनी तेल की आपूर्ति भी बड़ा दी है। रूस, जो 31 मार्च, 2022 तक भारत द्वारा आयात किए गए सभी तेल का सिर्फ 0.2 प्रतिशत था, ने नवंबर में भारत को 9,09,403 बैरल प्रति दिन (बीपीडी) कच्चे तेल की आपूर्ति की। यह अब भारत की तेल आपूर्ति के पांचवें हिस्से से अधिक है।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала