राजनीति
भारत की सबसे ताज़ा खबरें और वायरल कहानियाँ प्राप्त करें जो राष्ट्रीय घटनाओं और स्थानीय ट्रेंड्स पर आधारित हैं।

दिल्ली, पंजाब में हल्की बारिश की चेतावनी, शीतलहर की भी संभावना: मौसम विभाग

© Sputnik / Ruslan Krivobok / मीडियाबैंक पर जाएंPlane in thick fog
Plane in thick fog - Sputnik भारत, 1920, 11.01.2023
सब्सक्राइब करें
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने 14 जनवरी से कड़ाके की ठंड की भी चेतावनी दी है।
उत्तर भारत पिछले कुछ दिनों से ठंड और कोहरे की चपेट में है, मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक आने वाले दिनों में बारिश की हल्की बौछारें और शीतलहर चलने की संभावना है।
देश की राजधानी दिल्ली में 12 जनवरी को बारिश की हल्की बौछारें पड़ने की संभावना है। भारतीय मीडिया के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में बर्फबारी या वर्षा हो सकती है, इसकी वजह से 11 से 13 जनवरी के बीच पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है।
Commuters drive amidst morning smog in New Delhi, India, Tuesday, Dec. 20, 2022. - Sputnik भारत, 1920, 10.01.2023
राजनीति
मौसम विभाग ने उत्तर भारत में कोहरे को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है
अंबाला, हिसार, बहराइच और गया जैसे शहरों में भी कोहरे की स्थिति देखी जा रही है और दृश्यता 50 मीटर तक कम हो रही है। वही उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी दृश्यता 100 मीटर दर्ज की गई है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार से पुणे, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी ठंड बढ़ेगी। हाल ही में शिवाजी नगर और पाषाण में तापमान क्रमश: 8.1 डिग्री सेल्सियस और 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, चिंचवाड़ और मगरपुट्टा दोनों में तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
रेल मंत्रालय के अनुसार, उत्तर भारत में घने कोहरे और कोई दृश्यता नहीं होने के कारण ट्रेंस का रद्द होना और देरी से चलने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी तरह, दिल्ली और भारत के उत्तरी भाग में अन्य हवाई अड्डों पर खराब दृश्यता के कारण कई उड़ानें भी प्रभावित हुई हैं।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала