राजनीति
भारत की सबसे ताज़ा खबरें और वायरल कहानियाँ प्राप्त करें जो राष्ट्रीय घटनाओं और स्थानीय ट्रेंड्स पर आधारित हैं।

धोनी और विराट कोहली की बेटियों पर अभद्र टिप्पणी करने वालों पर केस दर्ज

© Photo
 - Sputnik भारत, 1920, 16.01.2023
सब्सक्राइब करें
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने Twitter पर प्राथमिकी (FIR) की कॉपी शेयर की और कहा कि दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली की बेटी को लेकर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वालों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। इसी सिलसिले में पुलिस ने Twitter से उन अकाउंट्स की जानकारी मांगी है जिनसे दोनों बच्चियों के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां की गईं। इसके लिए पुलिस ने ट्विटर को नोटिस भी जारी किया है।

बता दें कि कुछ दिनों पूर्व विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अपनी बेटी का दूसरा जन्मदिन मनाया था।
उन्होंने बेटी की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी, जिस पर कुछ यूजर्स द्वारा किए गए अभद्र कॉमेंट को देखकर स्वाति ने संज्ञान लिया था और ट्वीट करके कहा कि दो बड़े भारतीय खिलाड़ी विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी की बेटियों की फोटो पर कुछ अकाउंट्स भद्दी टिप्पणी कर रहे हैं। इसके बाद मालीवाल ने दिल्ली पुलिस को मामले की शिकायत करते हुए नोटिस जारी किया था।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала