राजनीति
भारत की सबसे ताज़ा खबरें और वायरल कहानियाँ प्राप्त करें जो राष्ट्रीय घटनाओं और स्थानीय ट्रेंड्स पर आधारित हैं।

12 साल का रिकार्ड तोड़ते हुए लगातार आठवें दिन राजधानी में चली शीतलहर

© AP Photo / Mukhtar KhanA Kashmiri man lights a cigarette using a fire pot as a shopkeeper waits for customers on a cold evening in Srinagar, Sunday, Jan. 8, 2023.
A Kashmiri man lights a cigarette using a fire pot as a shopkeeper waits for customers on a cold evening in Srinagar, Sunday, Jan. 8, 2023. - Sputnik भारत, 1920, 18.01.2023
सब्सक्राइब करें
इस महीने 2019 के बाद अब तक सबसे अधिक 50 घंटे से ज्यादा घना कोहरा भी दर्ज किया है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली ने बुधवार को अपना 12 सालों का रिकार्ड तोड़ते हुए जनवरी में अपना आठवां शीतलहर वाला दिन दर्ज किया।
दिल्ली के प्रमुख मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को यह 2.4 डिग्री और सोमवार को 1.4 डिग्री सेल्सियस था।
जनवरी 2020 में दिल्ली में सात दिन शीतलहर चली, लेकिन पिछले साल ऐसा एक भी दिन रिकॉर्ड नहीं किया था।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक राजधानी में 5 से 9 जनवरी तक तीव्र शीतलहर दर्ज की गई थी, जो एक दशक में महीने में दूसरा सबसे लंबा समय है।
मौसम विभाग ने कहा कि दो पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से गुरुवार-शुक्रवार से शीतलहर की स्थिति समाप्त हो जाएगी, जिससे इस क्षेत्र में तेजी से प्रभाव पड़ने की संभावना है।
मौसम विभाग द्वारा 23-24 जनवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में दिल्ली सहित उत्तर-पश्चिम भारत में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश और ओलावृष्टि की भविष्यवाणी की गई है।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала