विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

नेशनल ग्रिड फेल: पाकिस्तान में ब्लैक आउट के हालात

© AP Photo
 - Sputnik भारत, 1920, 23.01.2023
सब्सक्राइब करें
पाकिस्तान ने इस महीने एक नई ऊर्जा संरक्षण योजना की घोषणा की, क्योंकि देश की नाजुक अर्थव्यवस्था कई चुनौतियों से जूझ रही है। देश का विदेशी मुद्रा भंडार निम्न स्तर तक गिर गया है।
पाकिस्तान में थर्मल पावर प्लांट में एक बड़ी खराबी के कारण सोमवार को बड़ा पावर कट हो गया है। इस्लामाबाद, लाहौर और कराची जैसे शहर अंधेरे में डूब गए हैं।
ऊर्जा मंत्रालय ने कहा कि नेशनल ग्रिड सुबह 7:34 बजे डाउन हो गई। इसके कारण पावर सिस्टम फेल हो गया। मंत्रालय ने कहा कि सिस्टम को सुधारने के लिए तेजी से काम किया जा रहा है।
वहीं सरकार के तकनीकी विभाग ने बताया कि क्वेटा और गुड्डू के बीच ट्रांसमिशन लाइन में आई खराबी की वजह से यह हालात पैदा हुए हैं, जिसे जल्द ठीक कर लिया जाएगा।
इससे पहले पिछले साल अक्टूबर में, पाकिस्तान ने एक बड़े बिजली संकट का सामना किया था। इस दौरान कराची और लाहौर सहित देश के बड़े हिस्से बिजली से 12 घंटे से अधिक समय तक वंचित रहे थे।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала