ऑफबीट
Sputnik दिन-ब-दिन ऐसे समाचार ढूँढ़ता रहता है जो आपको आश्चर्यचकित या भावुक कर देंगी। पॉपकॉर्न ले लें और मनोरंजक खबरें पढ़ते रहें!

पाकिस्तानी युवती को लूडो खेलते हुए भारतीय युवक से हुआ प्यार, दोनों गिरफ्तार

CC0 / / Handcuffs
Handcuffs - Sputnik भारत, 1920, 23.01.2023
सब्सक्राइब करें
खेल-खेल में हार-जीत के बीच एक बेहद दिलचस्प मामला सामने आया है। दरअसल पाकिस्तान की एक लड़की ने गेमिंग ऐप लूडो (LUDO) खेलते समय भारत के एक लड़के से प्यार में पड़कर नेपाल के रास्ते अवैध तरीके से भारत आ गई।
बेंगलुरु पुलिस ने सोमवार को कहा कि एक व्यक्ति को पाकिस्तानी लड़की को अवैध रूप से भारत लाने और शहर में उसके साथ रहने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी मुलायम सिंह यादव मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। वह बेंगलुरु में एक निजी कंपनी में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करता है। आरोपी एक ऑनलाइन गेम के जरिए पाकिस्तान के हैदराबाद में नाबालिग लड़की के संपर्क में आया था।
“हाल ही में उन्होंने अपनी पाकिस्तानी गर्लफ्रेंड को बेंगलुरु आने को कहा ताकि वे शादी कर सकें। सितंबर 2022 में नेपाल के रास्ते लड़की भारत आ गई और दोनों शादी कर बेंगलुरु में रहने लगे," पुलिस उपायुक्त एस गिरीश ने बताया।
इसके बाद मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने लड़की को फर्जी तौर पर भारत में घुसने और फर्जी दस्तावेज बनाकर यहां रहने के लिए गिरफ्तार कर विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय के सुपुर्द कर दिया है। वहीँ लड़के के विरुद्ध भी मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала