विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

भूकंप के बाद सीरिया की जेल से दाएश के 20 आतंकवादी फरार

© AP Photo / Ghaith AlsayedРазбор завалов и поиск жертв на месте разрушений в результате землетрясения в сирийском Хареме
Разбор завалов и поиск жертв на месте разрушений в результате землетрясения в сирийском Хареме  - Sputnik भारत, 1920, 07.02.2023
सब्सक्राइब करें
ब्रिटिश स्थित सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स वॉर मॉनिटर ने कहा कि यह सत्यापित नहीं किया जा सकता है कि कैदी भागे हैं लेकिन विद्रोह की पुष्टि हुई है।
समाचार एजेंसी के सूत्रों के मुताबिक कल तुर्की में आए एक भयंकर भूकंप के बाद दाएश (आईएसआईएस)* समर्थित 20 आतंकवादी सीरिया की जेल से फरार हो गए।
बताया जाता है कि दक्षिण-पश्चिमी तुर्की में केंद्रित भूकंप के बाद पश्चिमोत्तर सीरिया की जेल में कैदियों ने बगावत कर दी, जिसमें जेल से कम से कम 20 कैदी भागने में सफल रहे, जिनमें ज्यादातर दाएश (आईएसआईएस)* समूह के सदस्य थे।
तुर्की सीमा के पास राजो शहर में सैन्य पुलिस जेल में लगभग 2,000 कैदी हैं, जिनमें से लगभग 1,300 दाएश (आईएसआईएस)* लड़ाके और कुर्द नेतृत्व वाली सेना के लड़ाके हैं।
"भूकंप आने के बाद, राजो प्रभावित हुआ और कैदियों ने विद्रोह करना शुरू कर दिया और जेल के कुछ हिस्सों पर नियंत्रण कर लिया, करीब 20 कैदी भाग गए...जिनके बारे में माना जा रहा है कि वे दाएश (आईएसआईएस)* आतंकवादी हैं," राजो जेल के अधिकारी ने कहा।
7.8 तीव्रता वाले भूकंप के बाद क्षेत्र में दर्जनों आफ्टरशॉक्स आए जिसकी वजह से जेल को नुकसान पहुंचा और दीवारें और दरवाजे टूट गए।
सरकार और बचावकर्ताओं ने कहा कि विनाशकारी भूकंप के बाद पूरे सीरिया में कम से कम 1,444 लोग मारे गए हैं।
व्हाइट हेल्मेट्स रेस्क्यू ग्रुप के अनुसार, देश के उत्तर-पश्चिम में विद्रोहियों के कब्जे वाले हिस्सों में कम से कम 733 लोग मारे गए और 2,100 से अधिक घायल हुए।

*रूस और अन्य देशों में प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала