विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

पाकिस्तान उच्चायोग ने भारतीय हिंदू तीर्थयात्रियों को 114 वीजा जारी किए

© AFP 2023 MONEY SHARMAPeople wait outside the Australian embassy in New Delhi
People wait outside the Australian embassy in New Delhi - Sputnik भारत, 1920, 15.02.2023
सब्सक्राइब करें
इससे पहले दिसंबर में, पाकिस्तान उच्चायोग ने तीर्थयात्रियों के एक समूह को 20 से 25 दिसंबर तक श्री कटास राज मंदिरों की यात्रा करने के लिए 96 वीजा जारी किए थे।
भारत की राजधानी नई दिल्ली में स्थित पाकिस्तान उच्चायोग ने श्री कटासराज मंदिर की यात्रा के लिए भारतीय हिंदू तीर्थयात्रियों को 114 वीजा जारी किए।
"पाकिस्तान उच्चायोग ने 16-22 फरवरी 2023 तक पंजाब के चकवाल जिले में प्रमुख और पवित्र श्री कटास राज मंदिरों, जिन्हें किला कटास के नाम से भी जाना जाता है, की यात्रा के लिए भारतीय हिंदू तीर्थयात्रियों के एक समूह को 114 वीजा जारी किए हैं।" उच्चायोग ने एक बयान में कहा।
दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग के प्रभारी सलमान शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान पवित्र धार्मिक स्थलों के संरक्षण और सभी धर्मों के आने वाले तीर्थयात्रियों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
इसके अलावा पाकिस्तान उच्चायोग बड़ी संख्या में भारतीय हिंदुओं को पाकिस्तान में अपने परिवारों और दोस्तों से मिलने के लिए नियमित आधार पर वीजा जारी करता है। भारत से बड़ी संख्या में सिख और हिंदू तीर्थयात्री विभिन्न धार्मिक अवसरों पर हर साल पाकिस्तान जाते हैं।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала