यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

यूक्रेन में पाकिस्तान से हथियारों की तथाकथित आपूर्ति की रिपोर्ट झूठी है: विदेश मंत्रालय

© AFP 2023
 - Sputnik भारत, 1920, 17.02.2023
सब्सक्राइब करें
नई दिल्ली (Sputnik) - पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने दावा किया कि पाकिस्तान से यूक्रेन में हथियारों की आपूर्ति से संबंधित बयान सही नहीं हैं।
पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मुमताज ज़हरा बलोच ने साप्ताहिक ब्रीफिंग के दौरान कहा, "पाकिस्तान द्वारा यूक्रेन में रक्षा के उत्पादों की आपूर्ति करने की खबरें सही नहीं हैं।"
उन्होंने जोर देकर कहा कि पाकिस्तान अन्य देशों में रक्षा के उत्पादों के भंडार का निर्यात केवल अंतिम उपयोग और दूसरे हस्तांतरण पर प्रतिबंध की ठोस गारंटी के आधार पर करता है।
एक पाकिस्तानी मीडिया ने विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता के हवाले से कहा कि "और यह यूक्रेन-रूस विवाद पर पाकिस्तान के रवैये से भी संबंधित है।"
पिछले साल के अगस्त के अंत में एक भारतीय समाचार एजेंसी ने ट्विटर के संदेशों का हवाला देते हुए बताया था कि यूक्रेनी सैनिक पाकिस्तान में बने गोलों का प्रयोग करते हैं। एजेंसी के सूत्र के अनुसार, वे गोले उस से कई महीने पहले बनाए गए थे।
इस साल के जनवरी में कई भारतीय मीडिया ने सूत्रों के हवाले से कहा कि पाकिस्तान ने जनवरी में पोलैंड में एक बंदरगाह से होकर यूक्रेन में 155 मिलीमीटर के गोलों सहित हथियारों वाले 159 कंटेनर की आपूर्ति करने की योजना बनाई थी।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала