यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

ब्रिटेन के पीएम पश्चिमी देशों से कीव के लिए सैन्य समर्थन बढ़ाने की अपील करेंगे: रिपोर्टस

© AP Photo
 - Sputnik भारत, 1920, 18.02.2023
सब्सक्राइब करें
मास्को (Sputnik) - इस सप्ताह के अंत में म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में भाषण देते हुए ब्रिटेन के प्रधान मंत्री ऋषि सुनक यूक्रेन के सहयोगियों से कीव को उन्नत सुविधाओं को भेजने के लिए "डबल डाउन" करने का आह्वान करेंगे, एक ब्रिटिश समाचार पत्र ने बताया।
"हमें यूक्रेन की दीर्घकालिक सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए और अधिक करने की आवश्यकता है। हमें उन्हें उन्नत और नाटो-मानक सुविधाएं देना चाहिए, जिनकी उन्हें भविष्य में आवश्यकता होगी। और हमें यह दिखाना चाहिए कि हम उनके पक्ष में रहेंगे और उनको बार-बार अपने देश की रक्षा करने में मदद देने को लेकर इच्छुक और सक्षम होंगे," ऋषि सुनक अपने शनिवार के भाषण में यह कहेंगे, जैसा कि समाचार पत्र ने उद्धृत किया है।
प्रधान मंत्री दावा करेंगे कि यूक्रेन संकट "हर देश की सुरक्षा और संप्रभुता" से संबंधित है और कि पश्चिम को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को यह साबित करने की जरूरत है कि पश्चिम अपनी हर नहीं मानेगा।
"अब हमारे सैन्य समर्थन को दोगुना बढ़ाने का समय आया है," सुनक के यह कहने की उम्मीद है, "हम साबित करेंगे कि उन्होंने [पुतिन] गलती की है।"
कुछ समय पहले सुनक और पोलिश राष्ट्रपति आंद्रेज डूडा ने आनेवाले हफ्तों में यूक्रेन के लिए समर्थन बढ़ाने के महत्व पर सहमति व्यक्त की और नाटो विमानों से यूक्रेनी पायलटों के प्रशिक्षण पर भी चर्चा की, जो जल्द ही यूनाइटेड किंगडम में शुरू होगी।
यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने फरवरी की शुरुआत में लंदन में सुनक से मुलाकात की थी। ज़ेलेंस्की के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन के दौरान बोलते हुए सुनक ने कहा कि वे यूक्रेन को सैन्य सहायता प्रदान करने के किसी भी विकल्प से इंकार नहीं करते।
अप्रैल 2022 में मास्को ने नाटो सदस्य देशों को कीव के लिए उनकी सैन्य सहायता की निंदा करते हुए एक नोट भेजा था। रूसी विदेश मंत्री सर्गे लवरोव ने चेतावनी दी थी कि यूक्रेन में हथियारों की कोई भी आपूर्ति रूसी सेना के लिए "वैध लक्ष्य" होगी।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала