यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

वाशिंगटन में प्रदर्शनकारियों ने नाटो तोड़ने की मांग करके रूस के साथ शांति वार्ता की अपील की

 - Sputnik भारत, 1920, 20.02.2023
सब्सक्राइब करें
अमेरिका में विवाद-विरोधी प्रदर्शनों का इतिहास लंबा है। प्रथम विश्व युद्ध के दौरान पहला विवाद-विरोधी आंदोलन शुरू हुआ था, जिसके नतीजे में हजारों लोगों को गिरफ्तार करने के साथ उन पर उस युद्ध में अमेरिका की भागीदारी के विरोध का आरोप लगाया गया था।
विवाद-विरोधी प्रदर्शनकारियों ने रविवार को वाशिंगटन शहर में अन्य मांगों के साथ यह मांग की कि अमेरिका यूक्रेन को हथियार भेजना बंद करके और नाटो तोड़कर बहुध्रुवीय दुनिया बनाने पर चीन और रूस के साथ काम करे।
द रेज अगेंस्ट द वॉर मशीन रैली में लगभग एक हजार लोगों ने भाग लिया, जिन में स्टेट डिपार्टमेंट के पूर्व वक्ता, राजनेता, पत्रकार और सक्रिय प्रतिभागी शामिल थे। पूर्व सीनेटर रॉन पॉल और डेनिस कुसिनिच के साथ पूर्व रेप्रिज़ेनटिव तुलसी गबार्ड ने इस कार्यक्रम का नेतृत्व करके विवाद-विरोधी आंदोलन के बीच एकता का आह्वान किया।
कॉमेडियन और लोकप्रिय पॉडकास्ट के होस्ट जिमी डोरे ने मंच पर कहा, "मैं कुछ ऐसे लोगों को जानता हूं, जो इस शांति रैली यानी इस विवाद-विरोधी रैली के मंच पर कुछ वक्ताओं के कारण यहाँ नहीं आएंगे।"
सामाजिक मुद्दों पर रूढ़िवादी विचार वाले कुछ वक्ताओं के आने के कारण और उदारवादी समूहों द्वारा इस रैली को आयोजित किए जाने के कारण खासकर वामपंथी ने विरोध प्रदर्शन की आलोचना की।
 - Sputnik भारत, 1920, 20.02.2023

"हम मूल रूप से अफगानिस्तान से यूक्रेन में चले गए और यह रोकने की जरूरत है। बहुत से लोग मर रहे हैं। दुश्मन सैन्य-औद्योगिक इकाई और बहुत ही भ्रष्ट आचरण वाली शासन प्रणाली है यानी बाइडन का शासन है," पूर्व सीनेट सदस्य, लेखक, अभिनेत्री और द किम इवरसेन शो की निर्माता तारा रीडे ने रैली के दौरान Sputnik को बताया।

रैली में भाग लेने वालों की संख्या अभी तक जारी नहीं की गई है, लेकिन यह 1,000 और 3,000 उपस्थित लोगों के बीच हो सकती है।
"मैं यहां परमाणु युद्ध से बचने के कारण हूं। मैं सोचता हूँ कि अमेरिका को किसी भी लड़ाई में शामिल नहीं होना चाहिए। हमें वित्तपोषण देना, सहायता करना, दखल करना या इसमें भाग लेना ही नहीं चाहिए,” लिबरटेरियन पार्टी ऑफ पेन्सिलवेनिया की एक प्रदर्शनकारी ने Sputnik को बताया।
यह कार्यक्रम लिंकन मेमोरियल के सामने आयोजित किया गया था, और बाद में प्रदर्शनकारियों का समूह दस मांगों की सूची सौंपने के लिए व्हाइट हाउस की और चल गया, जिसमें यूक्रेन को धन देना खत्म करने, रूस के साथ शांति वार्ता करने और नाटो तोड़ने की मांगें शामिल थीं।

"लाखों लोग घायल हो गए, मारे गए, उनके घर नष्ट हो गए, बहुत शरणार्थी हैं, चाहे वह इराक में या यूक्रेन में हो, यह उचित नहीं है। इसीलिए मैं यहां यह कहने के लिए आई हूं कि यह उचित नहीं है और अमेरिकी लोगों से कांग्रेस के सदस्यों पर “कोई और हथियार नहीं, बल्कि बातचीत'' कहने के लिए दबाव डालना जारी रखने की अपील कर रहा हूं," अमेरिकी सेना की सेवानिवृत्त कर्नल और अमेरिकी डिपार्टमेंट ऑफ़ स्टेट की पूर्व अधिकारी मैरी एन राइट ने Sputnik को कार्यक्रम के दौरान बताया।

यूक्रेनी समर्थक-प्रदर्शनकारियों का एक छोटा समूह भी रैली में दिखाई दिया, जिसमें लगभग पांच लोग थे। वे रैली में "रूसी आक्रमण के खिलाफ क्रुद्ध" वाक्य वाले प्रतीक और यूक्रेनी झंडे लाए।
घटना के दौरान विरोधी पक्ष शांतिपूर्ण रहे।
 - Sputnik भारत, 1920, 20.02.2023
Radio Sputnik के द क्रिटिकल हौर नामक कार्यक्रम के होस्ट और राजनीतिक विश्लेषक गारलैंड निक्सन और Sputnik संवाददाता वायट रीड दोनों ने इस कार्यक्रम में बात की।

वक्ताओं ने सैन्य-औद्योगिक इकाई पर ध्यान केंद्रित किया। क्लीवलैंड के पूर्व मेयर और इराक में अमेरिकी आक्रमण के कट्टर विरोधी कुसिनिच ने अपने भाषण के दौरान कहा कि "हमारा देश स्टील, कारों और जहाजों के उत्पादन में दुनिया का नेता था। अब, हम दुश्मन बनाने में दुनिया का नेतृत्व करते हैं, रक्षा को अपराध के साथ भ्रमित करते हैं। लेकिन लड़ाई, मेरे प्यारे दोस्तों, घर की देहरी पर दस्तक दे रही है।

भाषण पिंक फ़्लॉइड के पूर्व फ्रंटमैन रोजर वाटर्स के एक वीडियो संदेश के बाद समाप्त हुआ।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала