Explainers
पेचीदा कहानियाँ सुर्खियां बटोरती हैं लेकिन कभी कभी वे समझने के लिए मुश्किल और समय बर्बाद करनेवाले हो सकते हैं, और समय का मतलब पैसा है, तो आइए हमारे साथ अपना पैसा और समय बचाइए। दुनिया के बारे में हमारे साथ जानें।

अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस: इसका इतिहास और अर्थ क्या है?

© Sputnik / Vitaliy Ankov / मीडियाबैंक पर जाएंTulips in Vladivostok's greenhouse
Tulips in Vladivostok's greenhouse - Sputnik भारत, 1920, 08.03.2023
सब्सक्राइब करें
वसंत का पहला महीना पारंपरिक रूप से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस से जुड़ा हुआ है। यह हर महिला के लिए महत्वपूर्ण दिन है, जो मुसकराहटों, बधाइयों और सामान्य महिला एकजुटता से संबंधित है।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। आजकल इस दिन सभी महिलाओं को सहकर्मियों और रिश्तेदारों द्वारा बधाई और उपहार दिए जाते हैं। 8 मार्च को महिलाओं को बधाई देते हुए उनकी स्त्रीत्व पर ही नहीं, उनके द्वारा हासिल की गई सफलताओं पर भी ध्यान केंद्रित करना चाहिए।
बहुत दूसरे दिवसों की तरह अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का लंबा इतिहास और गहरा अर्थ है। यह समारोह सारी दुनिया के विभिन्न देशों में लोकप्रिय है।

अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस का इतिहास क्या है?

इस समारोह का इतिहास महिला अधिकार आंदोलन से संबंधित है। 8 मार्च 1857 को हजारों महिलाओं ने न्यूयॉर्क में सड़कों पर निकलकर पुरुषों के समान अधिकारों के पक्ष में और काम की कठिन परिस्थितियों के खिलाफ आवाज उठाई थी। उन्होंने ज्यादा उच्च मजदूरी, बाल श्रम पर प्रतिबंध और मतदान के अधिकार की मांग की। लेकिन उस समय महिलाओं की मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया।

28 फरवरी 1908 को महिलाओं ने फिर न्यूयॉर्क में विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया। 15 हजार से अधिक महिलाओं ने समानता की मांग करते हुए उस विरोध प्रदर्शन में भाग लिया। एक साल बाद अमेरिकी सोशलिस्ट पार्टी ने महिला दिवस की स्थापना को घोषित किया।

अगस्त 1910 में कोपेनहेगन में एक सम्मेलन में प्रसिद्ध जर्मन एक्टिविस्ट क्लारा ज़ेटकिन ने महिलाओं और पुरुषों की समानता के लिए संघर्ष से संबंधित अंतर्राष्ट्रीय दिवस स्थापित करने का प्रस्ताव भी दिया, लेकिन उस समय इस दिवस की स्थिर तारीख तय नहीं की गई।
1914 में रूस में यह समारोह 8 मार्च को मनाया गया। 1965 में सोवियत संघ की सरकार ने एक कानून को स्वीकार किया जिसके अनुसार सोवियत संघ में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस राष्ट्रीय समारोह बना। इस तरह सोवियत संघ पहला यूरोपीय देश बन गया जहां राज्य स्तर पर इस समारोह को मनाया गया।
विश्व स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में 8 मार्च का आधिकारिक उत्सव संयुक्त राष्ट्र द्वारा 1975 में स्थापित किया गया।

अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस का अर्थ क्या है?

इस दिवस का सार पुरुषों के साथ समान शर्तों पर सार्वजनिक जीवन में भाग लेने के लिए और महिलाओं के जीवन स्तर और काम करने की परिस्थितियों में सुधार करने के लिए सदियों तक महिलाओं के संघर्ष से जुड़ा हुआ है। इसके साथ यह समारोह लैंगिक समानता और महिलाओं के काम के प्रति सम्मान के लिए संघर्ष का प्रतीक है।
आजकल 8 मार्च को समानता के संघर्ष के लिए दिवस ही नहीं, वसंत और स्त्रीत्व का दिवस भी माना जाता है।

अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस कैसे मनाया जाता है?

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं का आदर करने के लिए दुनिया के बहुत देशों में मनाया जाता है। कुछ देशों में यह समारोह राष्ट्रीय दिवस है।

हर साल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं से संबंधित विषय के अनुसार मनाया जाता है। 2023 में संयुक्त राष्ट्र का विषय "डिजिटऑल: लैंगिक समानता के लिए नवाचार और प्रौद्योगिकी" है। इस विषय का उद्देश्य प्रौद्योगिकी और ऑनलाइन शिक्षा में महिलाओं और लड़कियों के योगदान का सम्मान करना है।

रूस में यह दिवस बहुत लोकप्रिय है। यह सार्वजनिक अवकाश है और इस दिन पुरुष पत्नियों, माताओं, बहनों और गर्लफ्रेंडों सहित अपनी प्रिय महिलाओं को बधाई और उपहार देते हैं। साथ ही इस दिन रूस के सभी बड़े शहरों में संगीत कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं और रेस्टोरेंट और सिनेमा सहित कई जगहों में महिलाओं को छूट दी जाती हैं।
भारत में यह अवकाश भी मनाया जाता है, पुरुष महिलाओं को बधाई और उपहार देते हैं। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस युवा पीढ़ी के बीच अधिक लोकप्रिय है।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала