भारत-रूस संबंध
मॉसको-दिल्ली रिश्तों की दैनिक सूचना। चिरस्थायी संबंधों को गहराई से देखें!

रूसी खाद्य निर्यातक भारत में व्यापार मिशन के दौरान अपने उत्पादों को दिखाएंगे

© AFP 2023
 - Sputnik भारत, 1920, 08.03.2023
सब्सक्राइब करें
रूस में कृषि अर्थव्यवस्था का महत्त्वपूरण भाग है और रूस कृषि उत्पादों का बड़ा निर्यातक है। उदाहरण के लिए, रूस दुनिया में गेहूं के प्रमुख निर्यातक-देशों की सूची में शामिल है।
भारत में रूसी खाद्य निर्यातकों का व्यापार मिशन 14 से 18 मार्च तक आयोजित किया जाएगा, और इसके दौरान रूसी कंपनियां भारतीय भागीदारों को रूसी कृषि के उत्पाद दिखाएंगे, कृषि के उत्पादों के निर्यात से संबंधित रूसी कंपनी अग्रोएक्सपोर्ट की प्रेस सेवा के हवाले से एक रूसी मीडिया ने रिपोर्ट की।

प्रेस सेवा में कहा गया कि 14 से 18 मार्च तक भारत में कृषि उत्पादों का निर्यात करने वाली रूसी कंपनियों का व्यावसायिक मिशन नई दिल्ली में आयोजित की जाएगी। यह कार्यक्रम भारतीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय और मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के साथ रूसी कृषि मंत्रालय, रूसी दूतावास और अग्रोएक्सपोर्ट द्वारा आयोजित किया जाएगा।

प्रेस सेवा के हवाले से इस रूसी मीडिया ने यह भी कहा कि रूसी उत्पादों की प्रदर्शनी नई दिल्ली में प्रगति मैदान प्रदर्शनी केंद्र में आयोजित की जाएगी। इस में भारतीय कंपनियां भी भाग लेंगी, जिन में से 90 से अधिक आयातक और व्यापारी होंगे।
भारत दूध, जूट, चावल, गेहूं, सब्जियों, फलों और कपास के दुनिया के सबसे बड़े उत्पादकों में से एक है। इसके अलावा यह देश मसालों और फसलों के प्रमुख निर्यातकों में से एक है। भारतीय सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में कृषि का हिस्सा महत्वपूर्ण है।
कृषि के अलावा भारत और रूस दूसरे क्षेत्रों में अपना सहयोग विकसित कर रहे हैं। उदाहरण के लिए, कार्गो ट्रैकर फर्म वोर्टेक्सा के आंकड़ों के अनुसार, रूस पांच महीनों से भारत का सबसे बड़ा तेल आपूर्तिकर्ता है।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала