विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

आरआईए नोवोस्ती के लिए शी चिनफिंग के लेख के प्रमुख बयान

 - Sputnik भारत, 1920, 20.03.2023
सब्सक्राइब करें
चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग 20 से 22 मार्च तक रूस की राजकीय यात्रा पर हैं। यह मैत्री पूर्ण, सहयोग और शांति की यात्रा है, जो चीन और रूस के बीच व्यापक रणनीतिक और सहयोग संबंधों को ज्यादा मजबूती प्रदान करेगा।
रूस में अपनी यात्रा के मौके पर चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने एक लेख लिखा जिसका नाम “चीन और रूस की दोस्ती, सहयोग और संयुक्त विकास की नई संभावनाओं की ओर लगातार आगे बढ़ना” है।
इस में राष्ट्रपति ने याद दिलाया कि 10 साल पहले राष्ट्रपति का पद संभालने के बाद रूस की यात्रा उनकी पहली आधिकारिक विदेशी यात्रा थी। उनके अनुसार, रूस की उस यात्रा से चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने चीनी-रूसी संबंधों का एक नया चरण शुरू कर दिया है।

रूसी-चीनी संबंधों की विशेषताएं

अपने लेख में चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने रूसी-चीनी संबंधों की कुछ विशेषताओं पर ध्यान दिया:
उच्च और शीर्ष स्तर पर संपर्क महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शी चिनफिंग के अनुसार, वे और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन घनिष्ठ संबंध बनाए रखने पर काम करते रहते हैं।
दोनों पक्ष राजनीतिक आपसी विश्वास को लगातार मजबूत करते रहते हैं। वे मित्रता और पारस्परिक रूप से लाभदायक सहयोग की अवधारणा के अनुसार काम करते हैं।
रूस और चीन का सहयोग ऐसा है कि वे ऊर्जा, अंतरिक्ष, विमानन के क्षेत्र में रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण कई परियोजनाओं को सफल रूप से पूरा कर रहे हैं, संयुक्त प्रयासों की बदौलत 2022 में व्यापार कारोबार 190 अरब डॉलर हो गया और 10 साल पहले की तुलना में 116 प्रतिशत बढ़ गया।
दोनों पक्षों के संबंध दोस्ती की अवधारणा पर आधारित हैं, उनकी दोस्ती पहले से भी ज्यादा मजबूत हो रही है।
रूस और चीन अंतरराष्ट्रीय मंच पर संयुक्त सहयोग करते हैं। वे संयुक्त राष्ट्र, संघाई सहयोग संगठन, ब्रिक्स, G20 और अन्य अंतरराष्ट्रीय मंचों पर निकट समन्वय और बातचीत करते हैं, बहुध्रुवीयता को बढ़ावा देने और अंतरराष्ट्रीय संबंधों को लोकतांत्रिक करने के संयुक्त प्रयास करते हैं।

रूसी-चीनी संबंधों का भविष्य

चीनी राष्ट्रपति ने लिखा: "रूस की मेरी आगामी यात्रा का उद्देश्य मित्रता, सहयोग और शांति को मजबूत करना है। मैं राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ व्यापक साझेदारी और रणनीतिक बातचीत वाले चीन-रूस के संबंधों की नई संभावनाओं को खोलने के नाम पर नई योजनाओं और उपायों की तैयारी करने के लिए तैयार हूं।“
उनके अनुसार, भविष्य में रूस और चीन को द्विपक्षीय व्यापार के पैमाने को बढ़ाना, सामान्य हितों का विस्तार करना, विकास के नए क्षेत्रों की तलाश करना, राजनीतिक समन्वय को मजबूत करना और निवेश सहयोग के उच्च गुणवत्ता वाले विकास के लिए अधिक अनुकूल परिस्थितियों को बनाना चाहिए।
इसके साथ दोनों पक्षों के सांस्कृतिक और मानवीय संबंधों को और मजबूती देना, अंतर्क्षेत्रीय सहयोग के तंत्र की क्षमता बढ़ाना और दोनों देशों के बीच पर्यटन सहयोग को बहाल करना आवश्यक है।

यूक्रेनी संकट पर चीनी रवैया

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के अनुसार चीन का रुख हमेशा उद्देश्यपूर्ण और निष्पक्ष होता है, और वह सुलह और शांति वार्ता को बढ़ावा देने के लिए सक्रिय प्रयास कर रहा है। उनका कहना है कि संयुक्त राष्ट्र चार्टर के उद्देश्यों और सिद्धांतों का पालन करना और यूक्रेनी संकट के शांतिपूर्ण समाधान पर आधारित लक्ष्यों से संबंधित सभी प्रयासों का समर्थन करना चाहिए। हाल ही में प्रकाशित "यूक्रेनी संकट के राजनीतिक समाधान पर चीन का रवैया" यूक्रेनी संकट से निकलने के विचारों को दर्शाता है।
"हमें विश्वास है कि यूक्रेनी संकट से निकलने का तर्कसंगत रास्ता और दुनिया में स्थायी शांति और सार्वभौमिक सुरक्षा तक रास्ता मिल जाएगा अगर सब साझा, व्यापक, संयुक्त और स्थायी सुरक्षा की अवधारणा के अनुसार काम करेंगे और बातचीत और परामर्श को समान विवेकपूर्ण और व्यावहारिक तरीके से करना जारी रखेंगे।"
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала