यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

डेपलेटेड यूरेनियम वाली गोलियों की आपूर्ति पर बयान यूक्रेन के विनाश की चाहत हैं: रूसी विदेश मंत्रालय

© AFP 2023 STAN HONDAUS Army Spcl. Eli Butcher of Charlie Company, from the 1-22 Battalion, 4th Infantry Division, counts 25mm rounds of depleted uranium ammunition, 11 February, 2004, at his base in Tikrit, 180 km (110 miles) north of Baghdad
US Army Spcl. Eli Butcher of Charlie Company, from the 1-22 Battalion, 4th Infantry Division, counts 25mm rounds of depleted uranium ammunition, 11 February, 2004, at his base in Tikrit, 180 km (110 miles) north of Baghdad - Sputnik भारत, 1920, 22.03.2023
सब्सक्राइब करें
मास्को (Sputnik) - यूक्रेन में शांति की इच्छा और यूक्रेनी लोगों के कल्याण पर वाशिंगटन और लंदन के बयान झूठे हैं, क्योंकि उनका असली लक्ष्य यूक्रेन का विनाश है, कीव को डेपलेटेड यूरेनियम वाली गोलियों की आपूर्ति करने के लंदन के इरादे पर टिप्पणी करते हुए रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़खारोवा ने कहा।
इससे पहले यूके ने चैलेंजर टैंकों के साथ यूक्रेन को डेपलेटेड यूरेनियम वाली गोलियों को प्रदान करने की योजना की घोषणा की थी।
"अमेरिका और ब्रिटेन के नेतृत्व में इन नाटो समर्पित देशों की जो बात हम शांति, समझौते, यूक्रेन के भविष्य, यूक्रेन के लोगों के कल्याण के बारे में सुनते हैं, वे झूठ हैं, वे धोखा हैं, वे विश्व समुदाय का पूर्ण भटकाव हैं। वास्तव में, लक्ष्य पूरी तरह अलग है," उन्होंने Sputnik रेडियो पर कहा।
"आज इसमें कोई संदेह नहीं है कि यूक्रेन को नष्ट करने पर अमेरिका और ब्रिटेन के नेतृत्व में सामूहिक पश्चिम के किसी तरह से स्पष्ट रूप से व्यक्त किए गए इरादे की बात की जा रही हैं। भविष्य में यूक्रेन के कल्याण के बारे में सब बातचीत उसके बाद खत्म होते हैं जब डेपलेटेड यूरेनियम वाली गोलियों की आपूर्ति पर बयान सामने आते हैं," ज़खारोवा ने बताया।
रूस ने पहले यूक्रेन में हथियारों की आपूर्ति को लेकर नाटो के देशों को एक नोट भेजा था। रूसी विदेश मंत्री सर्गे लवरोव ने कहा था कि जिस में यूक्रेन के लिए हथियार हो चाहे कोई भी सामान हो रूस के लिए वैध लक्ष्य बन जाएगा। रूसी विदेश मंत्रालय ने दावा किया कि यूक्रेन में हथियारों की आपूर्ति करते हुए नाटो देश "आग से खेलते हैं"। क्रेमलिन ने कहा कि पश्चिम से यूक्रेन में हथियारों की बड़ी आपूर्ति रूसी-यूक्रेनी वार्ता की सफलता में मदद नहीं देती और इसका प्रभाव नकारात्मक ही होगा।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала