विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

पाकिस्तान और अफगानिस्तान में भूकंप से 13 लोगों की मौत, सैकड़ों घायल

© AFP 2023 AAMIR QURESHIPeople gather outside a mall following an earthquake in Islamabad, Pakistan, on March 21, 2023.
People gather outside a mall following an earthquake in Islamabad, Pakistan, on March 21, 2023. - Sputnik भारत, 1920, 22.03.2023
सब्सक्राइब करें
भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान का हिंदुकुश पर्वत था। इसके झटके भारत, उज्बेकिस्तान, ताजिकिस्तान, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान और तुर्कमेनिस्तान में भी महसूस किए गए।
पाकिस्तान और अफगानिस्तान में 6.5 तीव्रता के भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में कम से कम 13 लोग मारे गए हैं और सैकड़ों अन्य घायल हो गए हैं।
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने बताया कि अफगानिस्तान में भूकंप की तीव्रता 6.6 मापी गई। भूकंप का केंद्र फैजाबाद से 133 किलोमीटर दूर दक्षिण पूर्व में हिंदू कुश क्षेत्र में था। भूकंप का केंद्र 156 किलोमीटर गहराई में था।
"पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में कम से कम नौ लोग मारे गए हैं और 44 अन्य घायल हो गए। उत्तरी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के अस्पतालों को रात भर आपात स्थिति में रखा गया," एक स्थानीय सरकारी अधिकारी ने बुधवार को कहा।
पाकिस्तान की आपातकालीन सेवाओं के प्रवक्ता बिलाल फैजी ने बताया कि स्वात घाटी और पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के अन्य हिस्सों में सदमे की स्थिति में 200 से अधिक लोगों को अस्पतालों में लाया गया।
वहीं अफगानिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि देश में कम से कम चार लोग मारे गए हैं और 50 अन्य घायल हो गए।
"अफगानिस्तान के अधिकांश हिस्सों में भूकंप बहुत शक्तिशाली था, जिसके कारण बदख्शां, तखार और लगमन प्रांतों में अधिक हताहत हो सकते हैं," सार्वजनिक स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता शराफत जमां ने कहा।
बता दें कि साल 2022 में अफ़ग़ानिस्तान में 6.1 तीव्रता के भूकंप के बाद 1,000 से अधिक लोग मारे गए थे। वहीं साल 2005 में पाकिस्तान में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कम से कम 73,000 लोग मारे गए थे।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала