राजनीति
भारत की सबसे ताज़ा खबरें और वायरल कहानियाँ प्राप्त करें जो राष्ट्रीय घटनाओं और स्थानीय ट्रेंड्स पर आधारित हैं।

ललित मोदी ने राहुल के 'मोदी सरनेम' वाले बयान पर दी ब्रिटेन में मुकदमे की धमकी

© AFP 2023 MANPREET ROMANALalit Modi
Lalit Modi - Sputnik भारत, 1920, 30.03.2023
सब्सक्राइब करें
ललित मोदी की यह प्रतिक्रिया राहुल गांधी के मोदी सरनेम की अपनी टिप्पणी के लिए आपराधिक मानहानि के मामले में दोषी ठहराए जाने के कुछ दिनों बाद आई है।
भारत के सबसे बड़े खेल आयोजन आईपीएल के संस्थापक और उधमी ललित मोदी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मोदी सरनेम वाली टिप्पणी के लिए और उन को न्याय के भगोड़े कहने के लिए उनके और उनके सहयोगियों के खिलाफ अदालत में याचिका देने की धमकी दी है।
© Photo : Lalit Modi's TwitterTwitter screenshot
Twitter screenshot  - Sputnik भारत, 1920, 30.03.2023
Twitter screenshot
India's opposition Congress party leader Rahul Gandhi, speaks during a 5-month-long “Unite India March,” in Jammu, India, Monday, Jan.23, 2023. - Sputnik भारत, 1920, 23.03.2023
राजनीति
सूरत की अदालत ने राहुल गांधी को मोदी उपनाम मानहानि मामले में दो साल की सजा सुनाई
ललित ने अपने ट्वीट में उन कांग्रेस नेताओं को टैग भी किया जिन पर विदेशों में संपत्ति होने का आरोप है।

"मैं पते और फोटो आदि भेज सकता हूं। आइए भारत के लोगों को मूर्ख न बनाएं और सच-सच बताएं कि असली बदमाश कौन हैं। गांधी परिवार अपने आपको देश पर शासन करने के हकदार हैं," ललित मोदी ने ट्वीट कर कहा।

उन्होंने अपने तीसरे ट्वीट में कहा कि इस बात का कोई सबूत नहीं है कि उन्होंने पिछले 15 सालों में एक पैसा भी लिया है।
".. लेकिन यह स्पष्ट रूप से साबित हो गया है कि मैंने दुनिया में सबसे बड़ा खेल आयोजन कराया है जिसने करीब 100 अरब डॉलर कमाए हैं," ललित ने तीसरे ट्वीट में कहा। 
ललित मोदी ने 2019 में भी टिप्पणी के लिए राहुल गांधी पर मुकदमा करने की धमकी दी थी। उन्होंने गांधी परिवार पर पांच दशकों तक भारत की दिनदहाड़े लूट करने का भी आरोप लगाया।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала