विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

पाकिस्तान के क्वेटा में घातक विस्फोट में 4 की मौत, कई अन्य घायल

© AP Photo / Rahmat GulA Pakistani flag flies on a lookout as women take in the view of Islamabad, Pakistan, Wednesday, July 27, 2022.
A Pakistani flag flies on a lookout as women take in the view of Islamabad, Pakistan, Wednesday, July 27, 2022. - Sputnik भारत, 1920, 10.04.2023
सब्सक्राइब करें
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना सोमवार को सहारा-ए-अल्लामा इकबाल के कंधारी बाजार में खड़ी पुलिस की मोबाइल कार में विस्फोट के बाद हुई।
पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी शहर क्वेटा में सोमवार को एक पुलिस वाहन को निशाना बनाकर किए गए बम विस्फोट में चार लोगों की मौत हो गई है और पंद्रह अन्य घायल हैं।

"सिविल अस्पताल में अब तक हमें चार शव और पंद्रह घायल मिले हैं, मृतकों में दो पुलिस अधिकारी हैं जबकि एक लड़की और एक अन्य नागरिक की मौत हुई है," क्वेटा अस्पताल के प्रवक्ता वसीम बेग ने बताया।

इस बीच वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शफकत चीमा ने मीडिया को बताया कि निशाने पर कार्यवाहक पुलिस अधीक्षक का वाहन था, जो कंधारी बाजार में खड़ा था।
साथ ही उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच रिपोर्टों से पता चला है कि अधिकारी के वाहन के पीछे खड़ी मोटरसाइकिल में एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस लगाया गया था।
बता दें कि अभी तक किसी भी सशस्त्र आतंकी समूह या व्यक्ति ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала