विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

ईश निंदा के आरोप में चीनी इंजीनियर पाकिस्तान में गिरफ्तार

© Photo : Social Media Chinese Engineer Arrested in Pakistan's Kohistan
Chinese Engineer Arrested in Pakistan's Kohistan - Sputnik भारत, 1920, 17.04.2023
सब्सक्राइब करें
काम की धीमी गति के बारे में बहस के पश्चात चीन गेझोउबा ग्रुप कंपनी के एक कर्मचारी पर कथित रूप से ईश निंदा का आरोप लगाया गया है।
उत्तरी पाकिस्तान में स्थानीय पुलिस ने एक चीनी इंजीनियर को गिरफ्तार किया गया है।

यह घटना उस समय हुई जब काम की धीमी गति को लेकर हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट में बतौर इंजीनियर काम करने वाले चीनी शख्श के पाकिस्तानी मजदूरों से बहस हो गई। चीनी इंजीनियर ने काम की गति तेज करने को कहा था जिसके बाद स्थानीय मजदूर भड़क गए।
इसके बाद पाकिस्तानी नागरिकों ने इसे अल्लाह का अपमान माना क्योंकि वे उपवास कर रहे थे। तत्पश्चात खफा स्थानीय मजदूर इंजीनियर कार्यालय के बाहर जमा हो गए।
"पुलिस ने गंभीर स्थिति को टालने के लिए रविवार शाम को दसू जलविद्युत परियोजना के एक कार्यस्थल शिविर से चाइना गेझोबा ग्रुप कंपनी के एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया," स्थानीय नागरिक-पुलिस संपर्क समिति के एक सदस्य ने नाम न छापने की शर्त पर मीडिया को बताया।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के सुदूर कोहिस्तान क्षेत्र के एक पुलिस स्टेशन में चीनी नागरिक को हिरासत में रखा गया है।
Pakistan Flag in air - Sputnik भारत, 1920, 15.02.2023
विश्व
चीन ने पाकिस्तान में वाणिज्य दूतावास कार्यालय बंद किया
गौरतलब है कि ईश निंदा पाकिस्तान में एक अपराध है जिस के लिए प्रावधान जुर्माने से लेकर मौत की सजा तक होता है।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала