राजनीति
भारत की सबसे ताज़ा खबरें और वायरल कहानियाँ प्राप्त करें जो राष्ट्रीय घटनाओं और स्थानीय ट्रेंड्स पर आधारित हैं।

भारत में घातक लू की यातना जारी

© AFP 2023 SAI AUNG MAINA man carrying his son walks with an umbrella during a heatwave in Yangon on April 19, 2023.
A man carrying his son walks with an umbrella during a heatwave in Yangon on April 19, 2023. - Sputnik भारत, 1920, 21.04.2023
सब्सक्राइब करें
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा कई क्षेत्रों को लू के बारे में चेतावनी दी गई है क्योंकि कई राज्यों में चिलचिलाती गर्मी की यातना जारी है।
जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न घातक गर्मी की लहरें भारत में लगातार और भी भयानक होती जा रही है। भारत उन देशों में से एक है जो गर्मी से अत्यधिक प्रभावित और संवेदनशील हैं।
भारतीय मौसम विभाग ने (IMD) ने एक बयान में कहा, "मई तक पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों, पूर्व और मध्य भारत और उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में सामान्य से अधिकतम तापमान रहने की संभावना है।"
एक हालिया अध्ययन के मुताबिक, देश का 90% से अधिक हिस्सा सहित पूरी दिल्ली लू से गंभीर रूप से प्रभावित हो सकता है।
बता दें कि इस सप्ताह की शुरुआत में, महाराष्ट्र के मुंबई में चिलचिलाती धूप में एक खुले मैदान में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद लू लगने से 13 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
© SputnikHeatwaves in South and South-east Asia
Heatwaves in South and South-east Asia - Sputnik भारत, 1920, 21.04.2023
Heatwaves in South and South-east Asia
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала