राजनीति
भारत की सबसे ताज़ा खबरें और वायरल कहानियाँ प्राप्त करें जो राष्ट्रीय घटनाओं और स्थानीय ट्रेंड्स पर आधारित हैं।

भारत ने सूडान से अब तक 561 लोगों को बचाया

© Photo : Twitter/@ANITwo IAF C-130 J aircraft evacuate personnel from Port Sudan
Two IAF C-130 J aircraft evacuate personnel from Port Sudan - Sputnik भारत, 1920, 26.04.2023
सब्सक्राइब करें
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने सूडान के मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में कहा कि इस महीने की शुरुआत में रैपिड सपोर्ट फोर्स और सूडान की सशस्त्र सेना के बीच हुई झड़पों में कम से कम 400 लोग मारे गए हैं और 3,700 से अधिक घायल हुए हैं।
भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन कावेरी के तहत भारतीय वायु सेना का विमान 135 भारतीयों को लेकर बुधवार सुबह तड़के सऊदी अरब के शहर जेद्दाह पहुंचा। यह तीसरा जत्था है जिसे सूडान से बचाकर निकाला गया है।
इससे पहले आज सुबह 148 भारतीय नागरिकों का दूसरा जत्था भारतीय वायुसेना का एक और विमान से जेद्दा में उतरा। भारत के विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने ट्वीट कर जानकारी दी कि भारत सरकार जल्द ही इन भारतीय नागरिकों की देश वापसी की व्यवस्था करेगी।
"पोर्ट सूडान से 135 भारतीयों का तीसरा जत्था IAF C-130J विमान से जेद्दा पहुंचा। जेद्दा पहुंचे सभी लोगों के लिए भारत की आगे की यात्रा शीघ्र ही शुरू होगी," वी मुरलीधरन ने ट्वीट किया।
जेद्दाह में उतरने वाले एक अन्य जत्थे पर विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने ट्वीट कर जानकारी दी।
"ऑपरेशन कावेरी के तहत पहला IAF C-130J विमान पोर्ट सूडान से 148 भारतीयों को लेकर जेद्दा में उतरा। भारतीयों में खुशी देखकर खुशी हुई," विदेश राज्य मंत्री ने जानकारी दी।
Operation Kaveri - Sputnik भारत, 1920, 24.04.2023
विश्व
सूडान में फंसे अपने नागरिकों को वापस लाने के लिए भारत ने 'ऑपरेशन कावेरी' किया शुरू
सूडान में फंसे भारतीयों के पहले जत्थे को मंगलवार को ऑपरेशन कावेरी के तहत निकाला गया था। भारतीय नौ सेना पोत आईएनएस सुमेधा पोर्ट सूडान से 278 लोगों को लेकर जेद्दाह के लिए रवाना हुआ।
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा था कि भारत ने युद्धग्रस्त सूडान में फंसे अपने नागरिकों को निकालने के लिए ऑपरेशन कावेरी शुरू किया है।
जयशंकर ने यह भी कहा कि सरकार सूडान में हमारे सभी भाइयों की सहायता के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार ने कहा कि वह वर्तमान में पूरे सूडान में रह रहे 3,000 से अधिक भारतीय नागरिकों की सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित कर रही है।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала