राजनीति
भारत की सबसे ताज़ा खबरें और वायरल कहानियाँ प्राप्त करें जो राष्ट्रीय घटनाओं और स्थानीय ट्रेंड्स पर आधारित हैं।

भारतीय सरकार जलवायु परिवर्तन से पीड़ित लोगों के लिए देश में पहला निवास बनाएगी

© AFP 2023 SUJIT JAISWALWaves hit shops and structures built along the coast during monsoon in Mumbai on July 5, 2020. (Photo by Sujit Jaiswal / AFP)
Waves hit shops and structures built along the coast during monsoon in Mumbai on July 5, 2020. (Photo by Sujit Jaiswal / AFP) - Sputnik भारत, 1920, 01.05.2023
सब्सक्राइब करें
मास्को (Sputnik) - भारतीय राज्य ओडिशा की सरकार जलवायु परिवर्तन से प्रभावित लोगों को स्थानांतरित करने के लिए देश में पहली कॉलोनी बनाएगी, एक भारतीय मीडिया ने इस राज्य की सरकार का हवाला देते हुए रिपोर्ट की।
मुख्यमंत्री के कार्यालय के एक प्रवक्ता ने कहा, "ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बागपटिया कॉलोनी के निर्माण के पहले चरण के लिए 22.5 करोड़ रुपये (2.7 मिलियन डॉलर) आवंटित किए हैं, जो राज्य सरकार की पहल का हिस्सा होगी।"
यह रिपोर्ट की जाती है कि जलवायु परिवर्तन से पीड़ित लोगों के लिए देश का पहला निवास केंद्रपाड़ा जिले के सतभाया गाँव के निवासियों के लिए बनाया जा रहा है। उनको तटीय कटाव और जलवायु परिवर्तन के कारण अपना गाँव छोड़ना पड़ा। फिलहाल गांव समुद्र में डूबा हुआ है।

"स्थानांतरित निवासियों के लिए मकानों के निर्माण के लिए, उनको पीने के पानी और बिजली को प्रदान करने के लिए, सड़कों और अन्य सुविधाओं को बनाने के लिए धन आवंटित किया जाएगा। इसके साथ, राज्य सरकार सतभाया गांव के निवासियों को कृषि भूमि प्रदान करने की योजना भी बना रही है, जो तटीय कटाव के कारण अपनी आजीविका खो चुके हैं," राज्य के मंत्रालय के आधिकारिक बयान में कहा गया है।

A windmill farm works in Anantapur district, Andhra Pradesh, India, Wednesday, Sept 14, 2022. - Sputnik भारत, 1920, 27.03.2023
राजनीति
भारत जलवायु परिवर्तन की बहस का समाधान बनना चाहता है: भूपेन्द्र यादव
साथ ही मुख्यमंत्री ने पर्यटन विभाग को पर्यटन की संरचना में सुधार करने का और इस क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध पंचबारखी मंदिर को सजाकर उसको प्रमुख पर्यटन स्थल बनाने का निर्देश भी दिया है।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала