यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

रूस ने पुतिन के क्रेमलिन निवास पर यूक्रेनी ड्रोन हमले को असफल किया

 - Sputnik भारत, 1920, 03.05.2023
सब्सक्राइब करें
आज रात को कीव शासन ने रूस के राष्ट्रपति निवास पर मानव रहित हवाई वाहन से हमला करने का प्रयास किया था, क्रेमलिन ने कहा।
रूस ने राष्ट्रपति पुतिन के क्रेमलिन निवास पर यूक्रेनी ड्रोन हमले को असफल किया, रूसी राष्ट्रपति को कोई नुकसान नहीं हुआ, इसके कारण उनके काम का शेड्यूल नहीं बदला, क्रेमलिन ने कहा।
क्रेमलिन ने Sputnik को बताया कि रूसी राष्ट्रपति ड्रोन हमले के प्रयास के समय क्रेमलिन निवास में नहीं थे।

पुतिन के क्रेमलिन निवास पर ड्रोन हमले के बारे में क्या मालूम है:

रूसी सैन्य और विशेष सेवाओं के कार्यों के परिणामस्वरूप, दो मानव रहित विमानों को नष्ट कर दिया गया;
क्रेमलिन में गिरे टुकड़ों से कोई नुकसान नहीं हुआ;
क्रेमलिन इन कार्यों को विजय दिवस से पहले सुनियोजित आतंकवादी कार्रवाई और रूसी राष्ट्रपति की हत्या के प्रयास के रूप में मानता है;
हमले कि स्थिति में पुतिन के कार्यक्रम पर टिप्पणी करते हुए क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने Sputnik को बताया कि इस में कोई बदलाव सामने नहीं आएगी।
क्रेमलिन ने कहा कि रूस को यह अधिकार है कि वह जब और जहां उचित समझे जवाबी कार्रवाई कर सकता है।
9 मई को रेड स्क्वायर पर परेड आयोजित करने की योजना नहीं बदली है, क्रेमलिन ने Sputnik को बताया
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала