विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

रूस, ईरान, सीरिया और तुर्की के विदेश मंत्रियों ने मास्को में बैठक की

Foreign Ministers of Russia, Turkiye, Iran and Syria holding talks in Moscow
Foreign Ministers of Russia, Turkiye, Iran and Syria holding talks in Moscow - Sputnik भारत, 1920, 10.05.2023
सब्सक्राइब करें
विदेश मंत्री दमिश्क और अंकारा के बीच संबंध सामान्य करने और उन से संबंधित समस्याओं को हल करने के लिए मिले हैं। ये देश सीरिया संकट को खत्म करने के लिए "अस्ताना" प्रक्रिया में भाग लेते हैं।
रूस के विदेश मंत्री सर्गे लवरोव, ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर-अब्दोलाहियन, सीरियाई विदेश मंत्री फैसल मिकदाद और तुर्की के विदेश मंत्री मेवलुत कावुसोग्लू ने मास्को में बैठक की है।
रूसी विदेश मंत्री लवरोव ने रूस, तुर्की, सीरिया और ईरान के विदेश मंत्रियों की बैठक को महत्वपूर्ण कहकर उस बात पर जोर दिया कि तुर्की-सीरियाई संबंधों के सामान्यीकरण की प्रक्रिया क्षेत्र में और पूरे मध्य पूर्व में स्थिति पर सकारात्मक प्रभाव डालती है।
इसके साथ लवरोव ने अंकारा और दमिश्क के संबंधों के सामान्यीकरण के लिए रोडमैप बनाने का प्रस्ताव दिया, जिस में सुरक्षा मुद्दों को शामिल करना चाहिए। उनके अनुसार, इस रोडमैप में सभी सीरियाई क्षेत्र पर सीरियाई सरकार के नियंत्रण की बहाली का मुद्दा भी शामिल होने वाला है।
रूसी विदेश मंत्री ने कहा कि रूस, तुर्की, सीरिया और ईरान के विदेशमंत्रालयों की अगली बैठक तक इस रोडमैप को तैयार किया जाना चाहिए, और बाद में इसे राष्ट्रपतियों को प्रस्तुत किया जाएगा।
 - Sputnik भारत, 1920, 24.04.2023
Long Reads
लवरोव संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में बहुपक्षवाद और न्यायपूर्ण विश्व व्यवस्था का नेतृत्व करते हैं
अपना भाषण देते हुए लवरोव ने यह भी बताया कि अमेरिका ने सीरिया में स्थिति को अस्थिर करने के लिए दाएश* का इस्तेमाल करते हुए "स्वतंत्र सीरिया की सेना" बनाना शुरू कर दिया है।
"हमारी जानकारी के अनुसार, अमेरिकियों ने स्थानीय अरब जनजातियों, दाएश के आतंकवादियों और अन्य आतंकवादी संगठनों के प्रतिनिधियों का इस्तेमाल करते हुए सीरियाई रक्का के आसपास तथाकथित "स्वतंत्र सीरिया की सेना" बनाना शुरू कर दिया है। लक्ष्य स्पष्ट है: देश में स्थिति को अस्थिर करने के लिए सीरियाई सरकार के वैध सशस्त्र बलों के खिलाफ इन उग्रवादियों का उपयोग करना है", लवरोव ने विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान कहा।
उन्होंने जोर देकर कहा कि "हमारे सैन्य सहयोगियों" ने हाल ही में इस समस्या पर चर्चा की थी, वे "इस दिशा में संयुक्त कार्रवाई की योजना पर" सहमत हुए थे।
याद दिलाएं कि अप्रैल के अंत में मास्को में इन चार देशों के रक्षा मंत्रियों की बातचीत हुई थी। सीरियाई रक्षा मंत्रालय ने तब कहा था कि बैठक के दौरान सीरिया के क्षेत्र से तुर्की सैनिकों को निकालने के मुद्दे पर चर्चा हुई थी। तुर्की के रक्षा मंत्रालय ने तब Sputnik को बताया था कि देशों ने अंकारा और दमिश्क के संबंधों को सामान्य करने के लिए ठोस कदमों पर विचार-विमर्श किया था।
* रूस में प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала