यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

यूक्रेन में संकट दीर्घकालिक होगा, शायद कई दशकों तक: मेदवेदेव

© Sputnik / Evgeny Biyatov / मीडियाबैंक पर जाएंView on destroyed buildings on Liberty Square, center of Artemovsk
View on destroyed buildings on Liberty Square, center of Artemovsk - Sputnik भारत, 1920, 26.05.2023
सब्सक्राइब करें
रूस ने डोनबास के लोगों के अनुरोधों के उत्तर में 24 फरवरी 2022 को अपना विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था ताकि उन्हें यूक्रेनी सैनिकों के तीव्र प्रहारों से बचाया जा सके।
रूसी सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष दिमित्री मेदवेदेव ने वियतनाम की अपनी यात्रा के दौरान संवाददाताओं से बात करते समय कहा कि यूक्रेन संकट लंबे समय तक, शायद कई दशकों तक चलेगा।

“यह नई वास्तविकता है, नई जीवन स्थितियां हैं। जब तक वहाँ [कीव में] ऐसी शक्ति है, तो उदाहरण के लिए, तीन सालों तक संघर्ष विराम हो सकता है, फिर दो सालों तक संघर्ष होगा, और बाद में सब कुछ पुनः होगा। कीव में नाजी सत्ता के जड़ को नष्ट करना होगा," उन्होंने कहा।

इसके साथ दिमित्री मेदवेदेव ने कहा कि अगर पश्चिम यूक्रेन को परमाणु हथियार देगा, तो रूस को जवाबी प्रहार करना पड़ेगा।
वियतनाम की यात्रा के दौरान पत्रकारों से बातचीत के दौरान मेदवेदेव ने इस बात से इनकार नहीं किया कि मौजूदा स्थिति में "कीव शासन को जरूर विमान दिए जाएंगे," और इसके अलावा, शायद परमाणु हथियार भी दिए जाएंगे।

"यूरोप विक्षिप्त हो गया है। अमेरिका अपने व्यावहारिक हितों के अनुसार काम कर रहा है। वे स्वयं नहीं लड़ते हैं, लेकिन पैसा कमाते हैं। वे पुराने दुश्मन को नष्ट करने का प्रयास कर रहे हैं। यूरोप के बारे में मैं कह सकता हूँ कि यह मेरे लिए आश्चर्यजनक स्थिति है। वे लगातार अपने निर्णयों से स्थिति को गर्म और ज्यादा मुश्किल करते हैं," राजनेता ने कहा।

 - Sputnik भारत, 1920, 23.05.2023
रूस की खबरें
'वे शांति तो नहीं, युद्ध चाहते हैं': दिमित्री मेदवेदेव
रूसी अधिकारी ने इससे पहले अपने टेलीग्राम चैनल पर विभिन्न विकल्पों पर टिप्पणी की थी कि यूक्रेन संकट किस प्रकार समाप्त हो सकता है। उन्होंने लिखा था कि यूक्रेन विलुप्त हो सकता है, और उसकी भूमि मास्को और कई यूरोपीय राज्यों के बीच विभाजित हो सकती है।
उन्होंने यह भी लिखा कि ऐसा विकल्प भी है कि अगर यूक्रेन आंशिक रूप से यूरोपीय संघ और नाटो के नियंत्रण में होगा, तो "तृतीय विश्व युद्ध के खतरे वाले" संघर्ष की संभावना होगी।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала