राजनीति
भारत की सबसे ताज़ा खबरें और वायरल कहानियाँ प्राप्त करें जो राष्ट्रीय घटनाओं और स्थानीय ट्रेंड्स पर आधारित हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

© AP Photo
 - Sputnik भारत, 1920, 27.05.2023
सब्सक्राइब करें
पंडित जवाहरलाल नेहरू का निधन 27 मई 1964 को हुआ। इस साल भारत उनकी 59 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दे रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले भारतीय प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी।

भारतीय पीएम ने अपने ट्विटर पर पोस्ट करके लिखा, "हमारे पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर मैं उनको श्रद्धांजलि देता हूँ।"

जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को ब्रिटिश भारत में हुआ था। उनके पिता, मोतीलाल नेहरू, नेहरू रिपोर्ट के लेखक थे, जिसको प्रथम भारतीय संविधान भी कहा जाता है।
उन्होंने इंग्लैंड के कैंब्रिज विश्वविद्यालय से स्नातक किया। भारत में लौटने के बाद वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य बन गए। महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व में कांग्रेस ने स्वतंत्रता प्राप्त करने के लिए भारतीयों के संघर्ष की अगुवाई की।
1947 में स्वतंत्रता प्राप्त करने के उपरांत नेहरू पहले भारतीय प्रधानमंत्री बने। नेहरू के नेतृत्व में भारत सरकार ने आर्थिक पिछड़ेपन समेत औपनिवेशिक काल की विरासत को दूर किया। नेहरू सरकार की विदेशनीति का प्रमुख सिद्धान्त गुटनिरपेक्षता और राज्यों का शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व था।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала