राजनीति
भारत की सबसे ताज़ा खबरें और वायरल कहानियाँ प्राप्त करें जो राष्ट्रीय घटनाओं और स्थानीय ट्रेंड्स पर आधारित हैं।

भाजपा ने नए संसद भवन पर व्यंग करने के लिए विपक्षी की आलोचना की

© Photo : Twitter/ @narendramodiPM Modi inaugurates new parliament
PM Modi inaugurates new parliament - Sputnik भारत, 1920, 28.05.2023
सब्सक्राइब करें
रविवार सुबह को भारतीय प्रधानमंत्री मोदी ने नए संसद भवन का उद्घाटन किया। भारत की पुरानी संसद का भवन 1927 में देश के पूर्व औपनिवेशिक शासकों अंग्रेजों द्वारा बनाया गया था।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भारत के नए संसद भवन की वास्तुकला का मजाक उड़ाने के लिए बिहार के राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की निंदा की।
राजद बिहार में जनता दल (यूनाइटेड) के नेतृत्व में गठबंधन सरकार का एक प्रमुख सदस्य है और संघीय स्तर पर विपक्षी दलों में से एक है।
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि इस तरह की प्रतिक्रिया अंततः "राजद की राजनीति के ताबूत में अंतिम कील" होगी।
इससे पहले राजद ने ताबूत से नई संसद की तुलना करते हुए उनकी तस्वीरों को ट्विटर पर पोस्ट किया था और जनता से वह अनुमान लगाने की अपील की थी कि नई संरचना का अर्थ क्या है।
हालाँकि, ट्विटर के बहुत नेटिज़न्स ने उस पोस्ट की आलोचना करके लिखा कि नए संसद भवन के उद्घाटन दिवस के मौके पर वह अत्यधिक अपमानजनक है।
Prime Minister Narendra Modi inaugurates new parliament building on Sunday morning
 - Sputnik भारत, 1920, 28.05.2023
राजनीति
पीएम मोदी ने किया नई संसद का उद्घाटन
ट्विटर के एक उपयोगकर्ता ने राजद को हिंदी में जवाब देते हुए लिखा कि ताबूत की तस्वीर वास्तव में राजद पार्टी का भविष्य है, जबकि नई संसद की तस्वीर भारत का भविष्य है।
कुछ लोगों ने मध्य भारत में मध्य प्रदेश राज्य के विदिशाजिले में स्थित एक प्राचीन मंदिर के आकार से नई संसद की तुलना की।
इसके साथ, दक्षिणी भारतीय राज्य तमिलनाडु के प्रमुख पुजारियों ने तमिल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала