यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

बेल्गोरोद में यूक्रेनी बलों पर घुसने की जानकारी गलत है: ऑपरेशनल मुख्यालय

© AFP 2023
 - Sputnik भारत, 1920, 01.06.2023
सब्सक्राइब करें
निवासियों को शांत रहने, सतर्क रहने और सूचना के आधिकारिक और केवल विश्वसनीय स्रोतों पर ही भरोसा करने के लिए कहा गया है।
रूस के बेल्गोरोद क्षेत्र के परिचालन मुख्यालय ने यूक्रेन के सशस्त्र बलों की कथित सफलता के बारे में जानकारी से इनकार किया।

बेल्गोरोद क्षेत्र के परिचालन मुख्यालय ने बताया कि शेबेकिंस्की शहरी जिले में स्थिति अब कठिन है, गोलाबारी चल रही है और सैन्य बलों के एक दूसरे से उलझने की आवाजें सुनी जा सकती हैं।

राज्यपाल ने कहा कि बेल्गोरोद क्षेत्र में शेबेकिंस्की जिले की गोलाबारी में घायलों की संख्या बढ़कर 8 हो गई, जनहानि नहीं हुई।

रूस के बेल्गोरोद क्षेत्र के गवर्नर की स्थिति पर टिप्पणी

रूस के बेल्गोरोद क्षेत्र के गवर्नर ने कहा कि इस क्षेत्र में कोई दुश्मन मौजूद नहीं है। हालांकि, लगातार बमबारी हो रही है।
गवर्नर ने कहा कि रूसी सशस्त्र बल, सीमा रक्षक, संघीय सुरक्षा सेवा और राष्ट्रीय गार्ड क्षेत्र में मौजूद हैं।

"आम लोगों, स्थानीय निवासियों का जीवन खतरे में है। विशेष रूप से शेबेकिनो और आस-पास के गांवों में। स्थानीय सरकार वर्तमान में लोगों को निकालने पर काम कर रही है। हालांकि, बमबारी अभी भी हो रही है, हमें प्रतीक्षा तब तक करना होगा। जब तक कि गोलाबारी बंद न हो जाए, विस्फोट बंद न हो जाएं, और यूक्रेनी सशस्त्र बलों के गोले से घायल होने या मारे जाने के जोखिम समाप्त हो जाएं," उन्होंने कहा।

 - Sputnik भारत, 1920, 01.06.2023
यूक्रेन संकट
रूस के बेल्गोरोद क्षेत्र में यूक्रेनी गोलाबारी में पांच घायल
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала