ऑफबीट
Sputnik दिन-ब-दिन ऐसे समाचार ढूँढ़ता रहता है जो आपको आश्चर्यचकित या भावुक कर देंगी। पॉपकॉर्न ले लें और मनोरंजक खबरें पढ़ते रहें!

ओडिशा ट्रेन दुर्घटना स्थल की तस्वीर को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश

© AP Photo / Rafiq MaqboolПолиция на месте столкновения поездов в Индии
Полиция на месте столкновения поездов в Индии  - Sputnik भारत, 1920, 05.06.2023
सब्सक्राइब करें
ओडिशा के बालासोर जिले में दर्दनाक ट्रेन दुर्घटना में करीब सैकड़ों लोगों की जान जाने के बाद, सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने दुर्घटना के कारणों पर सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश में एक कथित तस्वीर साझा करना शुरू कर दिया।
ओडिशा ट्रेन हादसे पर एक तस्वीर वायरल हो रहा है जिसमें इस्कॉन मंदिर को कथित तौर पर मस्जिद बताया गया है।

कुछ अन्य सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने एक सफेद संरचना की ओर इशारा करते हुए दावा किया कि यह एक मस्जिद है और जांच की मांग की।
© Photo : Social media Odisha train crash photo controversy
Odisha train crash photo controversy - Sputnik भारत, 1920, 05.06.2023
Odisha train crash photo controversy
बता दें कि 2 जून, 2023 को ओडिशा के बालासोर जिले में हुए विनाशकारी ट्रिपल ट्रेन दुर्घटना में कम से कम 275 लोगों की जान चली गई है। हजारों घायल यात्री को एनडीआरएफ की टीम ने स्थानीय बचावकर्ताओं के साथ नजदीकी अस्पतालों में भेजा। रेलवे अधिकारी के हवाले से स्थानीय मीडिया ने बताया कि कोरोमंडल एक्सप्रेस पटरी से उतर कर एक खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई और उसके डिब्बे चलती होरवाह सुपरफ़ास्ट एक्सप्रेस से टकरा गए, जिससे भारतीय रेलवे के इतिहास में यह सबसे दुखद और दर्दनाक दुर्घटनाओं में से एक हो गई।
Родственница жертвы столкновения поездов в Индии  - Sputnik भारत, 1920, 04.06.2023
फ़ोटो गेलरी
ओडिशा ट्रेन हादसा: वजह और बचाव कार्य
हालांकि, इस बीच रेलवे कर्मचारियों और बचावकर्ताओं ने पटरी पर दोबारा ट्रेन आवाजाही बहाल कर दी है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव हादसे के चंद घंटे बाद बालासोर पहुंचे और 50 घंटों से अधिक समय से ग्राउंड जीरो पर मौजूद हैं। उन्होंने स्थानीय मीडिया को बताया कि 51 घंटे से भी कम समय में ट्रैक रिस्टोर कर लिए गए। इससे पहले शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटनास्थल का दौरा कर राहतकार्य का जायजा लिया था।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала