Explainers
पेचीदा कहानियाँ सुर्खियां बटोरती हैं लेकिन कभी कभी वे समझने के लिए मुश्किल और समय बर्बाद करनेवाले हो सकते हैं, और समय का मतलब पैसा है, तो आइए हमारे साथ अपना पैसा और समय बचाइए। दुनिया के बारे में हमारे साथ जानें।

ओडिशा में रेल हादसा: अब तक की संपूर्ण जानकारी

© Photo : social mediaTrain accident in Odisha
Train accident in Odisha - Sputnik भारत, 1920, 03.06.2023
सब्सक्राइब करें
स्थानीय मीडिया की नवीनतम जानकारी के अनुसार, ट्रेन दुर्घटना में कम से कम 288 लोगों की मौत हो गई और 900 से अधिक घायल हो गए।
शुक्रवार को 19:20 स्थानीय समय (13:45 GMT) पर ओडिशा के बालासोर जिले में तीन ट्रेनों की टक्कर हुई थी।
स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार इस हादसे की वजह से कई ट्रेनें आज रद्द हो गई हैं। इसके साथ भारतीय टीवी चैनल NDTV ने कोंकण रेलवे के प्रतिनिधियों के हवाले से बताया कि इस टक्कर के कारण गोवा-मुंबई हाई-स्पीड ट्रेन का लॉन्च समारोह स्थगित कर दिया गया है।

ओडिशा में रेल हादसा किस वजह से हुआ?

भारतीय रेल मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार एक यात्री ट्रेन कलकत्ता से चेन्नई जा रही थी। उसके 10-12 डिब्बे एक मालगाड़ी से टकराने के कारण पटरी से उतर गए। कुछ समय बाद, एक और यात्री ट्रेन उनसे टकरा गई, जिसके परिणामस्वरूप लोगों से भरे 3-4 डिब्बे भी पटरी से उतर गए।
हादसे के तुरंत बाद ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक बचाव अभियान की निगरानी करने के लिए दुर्घटनास्थल पर पहुंचे। ओडिशा राज्य अग्निशमन विभाग के प्रमुख सुधांशु सारंगी ने बचाव अभियान का नेतृत्व किया।
अधिकारियों के अनुसार, ओडिशा सरकार ने 14 बचाव दलों के काम के लिए सभी आवश्यक संसाधनों को प्रदान किया।

“बचाव अभियान समाप्त हो गया है, अब हम पुनर्निर्माण कार्य शुरू कर रहे है,” भारतीय रेलवे प्रवक्ता अमिताभ शर्मा ने बालासोर ट्रेन हादसे पर टिप्पणी देते हुए कहा। 

ओडिशा में रेल हादसे पर सरकारी चर्चा

भारतीय प्रधान मंत्री ने अपने ट्विटर पर लिखा कि वे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात की और दुर्घटना से संबंधित स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की।
इसके साथ उस भारतीय टीवी चैनल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बैठक बुलाई, जिसमें रेलवे प्रतिनिधि हिस्सा लेने वाले है। उस मीडिया ने अपने सूत्रों के हवाले से कहा कि बैठक के दौरान प्रधानमंत्री और अधिकारी पीड़ितों के उपचार और दुर्घटना से जुड़े अन्य मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मृतकों के करीबी परिवार के सदस्यों के लिए 10 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों के लिए 2 लाख रुपये और मामूली चोटों वाले लोगों के लिए 50,000 रुपये के मुआवजे की घोषणा की।
President Vladimir Putin holds meeting on energy supplies to Crimea - Sputnik भारत, 1920, 18.05.2023
व्यापार और अर्थव्यवस्था
रूस के उप प्रधानमंत्री ने रश्त-अस्तारा रेलवे के निर्माण के बारे में बताया

हादसे पर संवेदनाएं

भारतीय राजनयिकों सहित बहुत से विदेशी राजनयिकों ने इस रेल हादसे पर दुख जताते हुए अपनी संवदेनाएं व्यक्त की हैं।

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दुर्घटना को लेकर अपना दुख जताते हुए ट्विटर पर लिखा कि वे ओडिशा में ट्रेन हादसे से दुःखी हैं और दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदनाएं जताते हैं।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ओडिशा में ट्रेन दुर्घटना के दुखद परिणामों पर भारत के राष्ट्रपति और प्रधान मंत्री को अपनी संवेदना भेजी है, क्रेमलिन ने कहा।
भारत में रूसी राजदूत डेनिस अलीपोव ने भी भारतीय राज्य ओडिशा में ट्रेनों की टक्कर के संबंध में अपनी संवेदना व्यक्त की। राजदूत ने अपने ट्विटर पर लिखा, "ओडिशा में दुखद ट्रेन हादसे से पीड़ितों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं। घायल लोगों के जल्दी ठीक होने की कामना।"
ओडिसा सरकार ने राज्य में एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की, उसकी प्रेस सेवा ने ट्विटर पर यह रिपोर्ट की। शनिवार को इस राज्य में सभी उत्सव और मनोरंजन कार्यक्रम प्रतिबंधित हैं।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала