यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

यूक्रेनी सैना ने रूसी रक्षा की रेखा को तोड़ने के 6 असफल प्रयास किए: वरिष्ठ अधिकारी

© Sputnik / Mikhail VoskresenskyRussia Ukraine Military Operation
Russia Ukraine Military Operation - Sputnik भारत, 1920, 10.06.2023
सब्सक्राइब करें
सिम्फेरोपोल, रूस (Sputnik) – पिछले 24 घंटों के दौरान यूक्रेनी सेना ने रूसी रक्षा की रेखाओं को तोड़ने के छह प्रयास किए और असफल रही, ज़पोरोज्ये क्षेत्रीय प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी व्लादिमीर रोगोव ने शुक्रवार को कहा।
इससे पहले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा था कि विशेष सैन्य अभियान के क्षेत्र में यूक्रेनी जवाबी आक्रमण शुरू हो गया था क्योंकि कीव ने अपने रणनीतिक भंडारों का उपयोग करना शुरू किया था। उन्होंने जोर देकर कहा था कि यूक्रेनी सेना लड़ाई के सभी क्षेत्रों में अपने लक्ष्यों को पूरा करने में असफल रही है।

रोगोव ने कहा, "पिछले 24 घंटों के दौरान यूक्रेनी सशस्त्र बलों ने रक्षा की रेखा और रक्षा के हमारे ठिकानों को तोड़ने के छह प्रयास किए हैं। चार आक्रमणों को व्रेमेव्का के पास और दो [हमलों] को ओरेखोव शहर की दक्षिण दिशा के पास रोका गया है।"

उन्होंने यह भी कहा कि दुश्मन महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त करने में विफल रहा और उसको कर्मियों और हथियारों का बड़ा नुकसान पहुंचाया गया।
रोगोव ने कहा, "हमारी सेना ने दुश्मन और उसके भंडारों पर आक्रमण करने के लिए तोपखाने और विमानों का सक्रिय प्रयोग किया।"
Russian servicemen fire a 2S4 Tyulpan (Tulip) self-propelled mortar towards Ukrainian positions in the course of Russia's military operation in Ukraine, in Kherson region territory, that has accessed Russia. - Sputnik भारत, 1920, 09.06.2023
यूक्रेन संकट
यूक्रेनी जवाबी हमला शुरू
यूक्रेनी सरकार ने कई महीनों तक रूस पर बड़े स्तर पर "जवाबी आक्रमण" की योजना बनाई थी। यूक्रेनी और पश्चिमी सैन्य विशेषज्ञों ने बहुत बार कहा था कि ज़पोरोज्ये क्षेत्र कीव के मुख्य लक्ष्यों में से एक है, क्योंकि वह आज़ोव सागर तक पहुंच देगा और क्रीमिया में आवाजाही मार्गों को बंद करेगा।
रूस 30 सितंबर, 2022 के बाद ज़पोरोज्ये को अपना क्षेत्र मानता है, जब रूसी राष्ट्रपति पुतिन और उस क्षेत्र के प्रमुख ने एक जनमत संग्रह के बाद रूस में उसके प्रवेश पर समझौते पर हस्ताक्षर किए थे, जिस में स्थानीय जनता के बहुमत ने रूस का हिस्सा बनने के पक्ष में मतदान किया था।
अब रूस इस क्षेत्र के लगभग 70 प्रतिशत हिस्से पर नियंत्रण करता है, लेकिन उस क्षेत्र की राजधानी ज़पोरोज्ये यूक्रेनी सैनिकों के नियंत्रण में है।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала