- Sputnik भारत, 1920
रूस की खबरें
रूस की गरमा-गरम खबरें जानें! सबसे रोचक आंतरिक मामलों के बारे में सूचना, रूस से स्पेशल स्टोरीस और रूसी विशेषज्ञों की प्रमुख वैश्विक मामलों पर मान्यता प्राप्त करें। रूसियों द्वारा जानें रूस का सच!

रूस अपनी तकनीकी क्षमता की बदौलत विभिन्न क्षेत्रों में नेता है: उप प्रधान मंत्री

 - Sputnik भारत, 1920, 13.06.2023
सब्सक्राइब करें
विशेष
यूक्रेन में मास्को के विशेष सैन्य अभियान के कारण बहुत विदेशी कंपनियों ने रूस में अपना काम करना बंद किया था। इसके साथ पश्चिमी देशों ने प्रौद्योगिकी सहित कई क्षेत्रों में रूस पर प्रतिबंध लगाए थे।
रूसी उद्योग सक्रिय रूप से विकसित कर रहा है, रूसी अर्थव्यवस्था चुनौतियों का सामना करने में सक्षम हुआ है, रूसी संघ के उप प्रधानमंत्री और उद्योग और व्यापार मंत्रालय के अध्यक्ष डेनिस मंटुरोव ने कहा।
Sputnik को विशेष साक्षात्कार देते हुए रूसी उप प्रधानमंत्री ने उन उद्योगों के बारे में बात की जिनमें रूस विश्व नेता है या विश्व नेता बन सकता है। इसके साथ उन्होंने आयात-प्रतिस्थापन के माध्यम से बनाए गए SSJ New विमान के बारे में और रूसी कार बाजार के विकास के बारे में बताया।

SSJ NEW की पहली उड़ान निकट भविष्य में होगी

अब रूस में आयात-प्रतिस्थापन के माध्यम से बनाए गए SSJ New विमान का परीक्षण समाप्त हो रहा है। डेनिस मंटुरोव के अनुसार, इस साल के अंत तक इंजन सहित रूस में निर्मित उसके सभी घटकों को प्रमाणित किया जाएगा।

“आयात-प्रतिस्थापन के माध्यम से [बनाए गए विमान की] पहली उड़ान निकट भविष्य में होगी। और हम अपने ग्राहकों को और सब से पहले एयरोफ़्लोट (रूसी एयरलाइन) को व्यावसायिक आपूर्ति करना शुरू कर देंगे,” उन्होंने Sputnik से कहा।

इसके अलावा रूसी उप प्रधानमंत्री ने कहा कि रूस 2028-2030 में अपना स्वयं का लंबी दूरी का विमान बनाने वाला है।

रूसी कार बाजार में लाडा प्रबल खिलाड़ी है

रूस में कार बाजार और कारों के उत्पादन पर टिप्पणी करते हुए रूसी संघ के उप प्रधानमंत्री ने कहा कि रूसी कार बाजार में लाडा प्रबल खिलाड़ी है। लाडा AvtoVAZ नामक रूसी मोटर वाहन कंपनी द्वारा निर्मित कारों का एक ब्रांड है।
इसके साथ उन्होंने आशा जताई कि राज्य समर्थन के उपाय घरेलू उत्पादकों को उपयुक्त मूल्य निर्धारण नीति का पालन करने, उत्पादन विकसित करने और नई परियोजनाओं को बनाने के लिए प्रोत्साहित करते रहेंगे।
Russia’s Baikal armored train  - Sputnik भारत, 1920, 12.06.2023
यूक्रेन संकट
अधिकांश लोग रूसी विशेष सैन्य अभियान का समर्थन करते हैं, जबकि अमेरिका ने विश्वास खोया: अमरीकी पत्रकार

तकनीकी क्षमता की बदौलत रूस विभिन्न क्षेत्रों में नेता बन सकता है

Sputnik को विशेष साक्षात्कार देते हुए डेनिस मंटुरोव ने कि रूस की वास्तव में बड़ी तकनीकी क्षमता है, जिसकी बदौलत वह विभिन्न क्षेत्रों में नेता है या नेता बन सकता है।

सैन्य उड्डयन यानी हवाई जहाज और हेलीकॉप्टर वह क्षेत्र है जहां आज हम गुणवत्ता और मात्रा दोनों के संदर्भ में प्रतिस्पर्धियों से बेहतर हैं। यही स्थिति रक्षा उद्योग के अधिकांश क्षेत्रों में है। परमाणु-संचालित आइसब्रेकर बनाने के विषय में जहाजों के निर्माण में हमारे समान कोई नहीं है, और वास्तव में, परमाणु और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में हमारे पास ऐसी क्षमता है जो पूरी दुनिया के लिए अद्वितीय और मूल्यवान है“ उन्होंने बताया।

इसके साथ डेनिस मंटुरोव ने कहा कि रूस में धातु विज्ञान, रेलवे इंजीनियरिंग, दवाओं और उर्वरकों का उत्पादन सक्रिय रूप से बढ़ रहे हैं।

“पिछले दस वर्षों के दौरान रूस ने [उर्वरकों के] उत्पादन में 40 प्रतिशत की वृद्धि करके उसको 55 मिलियन टन तक बढ़ाया है, जिससे दुनिया में उर्वरकों के उत्पादन में एक तिहाई वृद्धि हुई है (और यह 15 मिलियन टन है)। इसलिए, हम लंबे समय से मांग में वृद्धि के लिए तैयार हैं और घरेलू बाजार ही नहीं, निर्यात के लिए भी आपूर्ति प्रदान करते हैं,” उन्होंने कहा।

न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала