डिफेंस
भारतीय सेना, इसके देशी और विदेशी भागीदारों और प्रतिद्वन्द्वियों की गरमा गरम खबरें।

रूसी रक्षा मंत्री ने रूसी ओम्स्क क्षेत्र में सैन्य-औद्योगिक उद्यम की जाँच की

सब्सक्राइब करें
मास्को (Sputnik) - रूसी रक्षा मंत्री सर्गे शोइगु ने रूसी ओम्स्क क्षेत्र में एक सैन्य-औद्योगिक उद्यम में राज्य रक्षा उत्पादन आदेश पर काम की जाँच की है, जहाँ टैंकों और भारी फ्लेमथ्रोवर प्रणालियों का उत्पादन किया जाता है, रूसी रक्षा मंत्रालय ने रिपोर्ट की।
मंत्रालय ने कहा, "रूसी संघ के रक्षा मंत्री ने विशेष सैन्य अभियान के क्षेत्र में चालक दलों और बख्तरबंद वाहनों को भेजने की तैयारी के दौरान उनकी सुरक्षा को बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया।"
रूसी रक्षा मंत्रालय ने यह भी कहा कि शोइगु ने ओम्स्क क्षेत्र में तैनात भंडारों के स्थानों पर विशेष सैन्य अभियान के क्षेत्र में भेजने से पहले उपकरणों और हथियारों की तैयारी की जाँच की।
मंत्रालय ने कहा, "इंजीनियरिंग के प्रभावी समाधानों की बदौलत उत्पादों के निर्माण की गुणवत्ता में सुधार लाना और उत्पादन के समय को कम करना संभव हुआ है।"
जांच के दौरान, रूसी रक्षा मंत्री शोइगू ने विशेष सैन्य अभियान के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए टैंकों और भारी फ्लेमेथ्रोवर प्रणालियों के उत्पादन को बढ़ाने का आदेश दिया।
Russia's Combat Laser Systems - Sputnik भारत, 1920, 15.06.2023
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
रूस की लड़ाकू लेजर प्रणालियाँ दर्शाता वीडियो देखें
रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि ओम्स्क क्षेत्र में इस उद्यम से यूक्रेन में रूस के विशेष सैन्य अभियान के क्षेत्र में 4,000 से अधिक रेपाइरेड और सर्विस्ड गन माउंट भेजे गए थे।
मंत्रालय ने बताया, "... 4,000 से अधिक विभिन्न आर्टिलरी माउंटों को बनाने के बाद उनको भंडारों के इस स्थान से विशेष सैन्य अभियान के क्षेत्र में भेजा गया था। निकट भविष्य में, 700 से अधिक आर्टिलरी हथियारों को भेजने की योजना है।"
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала