यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

लड़ाई के दौरान रूस के प्रशांत बेड़े के नौसैनिकों को देखें

सब्सक्राइब करें
लंबे समय से प्रतीक्षित यूक्रेनी प्रतिउत्तरी आक्रमण को कड़े संरक्षण का सामना करना पड़ा।
रूसी रक्षा मंत्रालय ने एक वीडियो प्रकाशित किया जिस में रूसी प्रशांत बेड़े के नौसैनिकों को यूक्रेनियन सशस्त्र बलों के आक्रमण को रोकते हुए दिखाया गया।

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, रात को यूक्रेनी इकाइयों ने एक बार और अपना जवाबी आक्रमण करना जारी रखने की चेष्टा की थी, लेकिन प्रशांत बेड़े के नौसैनिकों ने इस प्रयास को असफल किया और दुश्मन के बख्तरबंद वाहनों को नष्ट कर दिया।
रूसी नौसैनिक अब नोवोडोनेट्स्क पर पूर्ण नियंत्रण करते हैं।
यूक्रेन ने 2022 के अंत से अपने तात्कालिक प्रतिउत्तरी आक्रमण की प्रतीक्षा की। सबसे पहले इसे वसंत में शुरू करने की योजना बनाई थी, फिर गर्मियों में इसे शुरू करने का निश्चय किया गया था। यूक्रेनी सरकार ने कहा कि हथियारों की कमी के कारण योजना को बदला गया था और हथियारों के अपने पश्चिमी दाताओं को टैंकों, ड्रोनों और लड़ाकू जेटों सहित हथियारों की आपूर्ति करने के लिए उकसाया।
Russian soldier - Sputnik भारत, 1920, 19.06.2023
यूक्रेन संकट
ज़पोरोज्ये क्षेत्र के अधिकारियों पर आतंकवादी हमलों के यूक्रेनी प्रयास को रोक दिया गया
रूसी रक्षा मंत्रालय के अनुसार, यूक्रेनी सैनिकों ने 4 जून को डोनेट्स्क पीपुल्स रिपब्लिक के पांच जिलों में आक्रमण करना शुरू किया था लेकिन वे अपने लक्ष्यों की पूर्ति करने में असफल रहे।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала