- Sputnik भारत, 1920
रूस की खबरें
रूस की गरमा-गरम खबरें जानें! सबसे रोचक आंतरिक मामलों के बारे में सूचना, रूस से स्पेशल स्टोरीस और रूसी विशेषज्ञों की प्रमुख वैश्विक मामलों पर मान्यता प्राप्त करें। रूसियों द्वारा जानें रूस का सच!

रूस में सशस्त्र विद्रोह का प्रयास: अब तक क्या जानकारी मिली है

© Sputnik / मीडियाबैंक पर जाएंA flag on the building of the Ministry of Defence of the Russian Federation on Frunzenskaya Embankment in Moscow
A flag on the building of the Ministry of Defence of the Russian Federation on Frunzenskaya Embankment in Moscow - Sputnik भारत, 1920, 24.06.2023
सब्सक्राइब करें
शनिवार को दुनिया उस खबर से जाग गई कि रूस के शक्तिशाली निजी सैन्य समूह वैगनर के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन ने देश में सशस्त्र विद्रोह का आह्वान किया था।
सुबह 10 बजे (मास्को समय) रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि रूस के अधिकारी देश को विभाजित करने नहीं देंगे, और अपने लोगों की रक्षा करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि जिन लोगों ने "विद्रोह और आतंकवादी तरीकों का रास्ता चुना, उनको अपरिहार्य सज़ा मिलेगी।”
रूस के दक्षिणी शहर रोस्तोव-ऑन-डॉन की सड़कों पर वैगनर समूह के लड़ाकों के दिखाई देने की खबरों की स्थिति में रूसी राष्ट्रपति ने विद्रोह के प्रयास को "आंतरिक देशद्रोह" और वैगनर सैनिकों और रूस को लेकर विश्वासघात करार देते हुए विद्रोहियों को कड़ी सजा देने का वादा किया।

रूसी राष्ट्रपति ने बताया कि "अत्यधिक महत्वाकांक्षाओं और स्वार्थी हितों के कारण देशद्रोह हुआ है", और विद्रोह को ऐसे समय में "पीठ में छुरा घोंपना" कहा, जब रूसी लोगों के भाग्य का निर्णय किया जा रहा है।

Russian President Vladimir Putin takes part in the event on the occasion of the 30th anniversary of Gazprom PJSC via video link. - Sputnik भारत, 1920, 24.06.2023
रूस की खबरें
वैगनर चीफ के तख्तापलट के प्रयास के बाद रूस के नागरिकों को रूसी राष्ट्रपति का सम्बोधन
रूसी रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार रात को पुष्टि की थी कि देश के सशस्त्र बल विशेष सैन्य अभियान के क्षेत्र में यूक्रेनी सशस्त्र बलों के साथ संपर्क रेखा पर लड़ाकू अभियानों को चलाना जारी रखते हैं।
राष्ट्रपति पुतिन क्रेमलिन में काम करना जारी रखते हैं, उनके प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने शनिवार को Sputnik को बताया।

प्रिगोझिन के उकसावे के बाद रूस में स्थिति

मास्को, मास्को और वोरोनिश क्षेत्रों यानी तीन क्षेत्रों में आतंकवाद विरोधी अभियान शुरू किया गया है, कई अन्य क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं।
रोस्तोव में वैगनर समूह के बलों को सड़कों पर सैन्य उपकरण, टैंक और बख्तरबंद वाहन ले जाते हुए देखा गया। स्थिति तनावपूर्ण, लेकिन शांत रही, एक Sputnik संवाददाता ने शनिवार सुबह को बताया।

वैगनर चीफ ने क्या कहा?

प्रिगोझिन ने कई महीनों तक यूक्रेन में मास्को के विशेष सैन्य अभियान की कार्रवाइयों को लेकर रूस के रक्षा मंत्रालय से बहस की थी और शनिवार को उन्होंने देश के शीर्ष सैन्य नेतृत्व पर उनके शिविर पर मिसाइल हमले करने का आरोप लगाया, जिसके बाद उनकी सेनाओं ने जवाबी कार्रवाई शुरू की।
उन्होंने देश के सैन्य नेतृत्व को हटाने का वादा किया और यह भी कहा कि उनके सैनिक "हर किसी चीज़ को नष्ट कर देंगे" जो उनके "मास्को तक मार्च" को रोकने का प्रयास कर सकती है।
देश की संघीय सुरक्षा सेवा ने प्रिगोझिन के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया है, और अधिकारियों ने वैगनर सैनिकों से उन आदमी के आदेशों का पालन न करने और इसके बजाय उन्हें रूस के सुरक्षा बलों को सौंपने का आग्रह किया है।
दूसरी ओर, रूस के चेचन गणराज्य के प्रमुख रमज़ान कादिरोव ने वैगनर समूह के सैनिकों से कहा कि वे रूस को धोखा देने के अपने प्रमुख के प्रयासों का शिकार न बनें। रमज़ान कादिरोव की सैन्य इकाइयों ने डोनबास के शहरों की मुक्ति में बड़े पैमाने पर भाग लिया था।
"हमारे पास लोगों द्वारा चुने गए सर्वोच्च कमांडर-इन-चीफ हैं, जिनको किसी भी रणनीतिकार या व्यवसायी से बेहतर पूरी स्थिति सबसे छोटे विवरण में भी ज्ञात है। वे खुद ‘सैन्य स्थान पर’ कमांडरों को फोन करते हैं और विशेष सैन्य अभियान पर पूरण नियंत्रण करते हैं। और व्लादिमीर व्लादिमीरोविच [पुतिन] ने राष्ट्र को अपने संबोधन में बिल्कुल सही कहा - यह सैन्य विद्रोह है! ऐसे कार्यों के लिए कोई बहाना नहीं है! मैं व्लादिमीर... पुतिन के हर शब्द का पूरी तरह से समर्थन करता हूं,'' कादिरोव ने आपने टेलीग्राम चैनल पर पोस्ट करके लिखा।
उन्होंने अंत में लिखा, "वैगनर सैनिकों को उकसावों का साथ देना नहीं चाहिए। जो भी लक्ष्य आपके सामने रखा जाता है, जो भी वादे किए जाते हैं, ऐसे समय में राज्य की सुरक्षा और रूसी समाज की एकजुटता सबसे ऊपर हैं।”
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала