यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

"सबसे भयानक युद्ध": अमेरिका के भाड़े के सैनिकों ने बताया यूक्रेन में लड़ाई के बारे में 

 - Sputnik भारत, 1920, 02.07.2023
सब्सक्राइब करें
यूक्रेन के लिए लड़ने वाले अमेरिकी भाड़े के सैनिकों ने 'द डेली बीस्ट' को युद्ध में कठिन स्थिति और भीषण लड़ाई के बारे में बताया।
अमेरिकी सैनिक डेविड ब्रैमलेट ने अपनी बात में कहा की जिन इराक और अफगानिस्तान के युद्धों में उसने शिरकत की है, यूक्रेनी संघर्ष उनसे कहीं अधिक दुष्कर है।
"अफगानिस्तान और इराक में सबसे बुरा दिन यूक्रेन में एक शांत दिन है," उसने अमेरिकी मीडिया को बताया।
भाड़े के सैनिक ने स्वीकार किया कि वह अधिकांश यूक्रेनी सैन्य कर्मियों के प्रशिक्षण के निम्न स्तर से आश्चर्यचकित था।
"यहां बहुत सारे मूर्ख स्वयंसेवक हैं जो युद्ध के मैदान में ठीक से लड़ाई करना नहीं जानते," डेविड ब्रैम्लेट ने कहा।
ऑफेनबेकर, एक नौसैनिक, जो कई साल पहले यूक्रेनी सेना की तथाकथित विदेशी टुकड़ी में शामिल था, उसने भी मोर्चे पर क्या हो रहा था, इसके बारे में अपनी बात में कहा।
"यह मेरा तीसरा युद्ध है, और यह अब तक का सबसे बुरा युद्ध है। आपको... तोपखाने, टैंकों द्वारा कुचला जा रहा है... हमारे पास, लगभग 300 मीटर दूर, एक विमान ने बम गिराया। यह बहुत भयानक है।", उसने बताया।
ऑफेनबेकर ने कहा कि यूक्रेन में अपने अनुभव को देखते हुए उसने अपने दोस्तों को यूक्रेन के लिए लड़ने वाले भाड़े के सैनिकों में शामिल होने से हतोत्साहित किया।
 - Sputnik भारत, 1920, 01.07.2023
यूक्रेन संकट
खेरसॉन क्षेत्र में रूसी इस्कंदर मिसाइल ने नष्ट कर दिया पुल: वीडियो
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала