विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

जेनिन ऑपरेशन के बाद इजराइल ने गाजा पर बमबारी की

© AFP 2023 Ronaldo SchemidtМужчина осматривает разбитый автомобиль после военной операции в лагере беженцев Дженин на оккупированном Западном берегу
Мужчина осматривает разбитый автомобиль после военной операции в лагере беженцев Дженин на оккупированном Западном берегу - Sputnik भारत, 1920, 05.07.2023
सब्सक्राइब करें
यह बमबारी जेनिन शहर के शरणार्थी शिविर के अंदर दो दिवसीय बड़े ऑपरेशन के बाद हुआ है। ऑपरेशन वेस्ट बैंक में वर्षों में इज़राइल का सबसे बड़ा अभियान था।
फ़िलिस्तीन के तटीय क्षेत्र से रॉकेट हमले के जवाब में इजरायली सेना ने बुधवार सुबह गाजा पट्टी के उत्तरी हिस्से में एक भूमिगत हथियार निर्माण सुविधा पर हमला किया।

"इजरायली क्षेत्र पर दागे गए पांच रॉकेटों को रोकने के बाद गाजा पट्टी पर हवाई हमले किए गए," बुधवार को इजरायली सेना ने कहा।

स्थानीय मीडिया के अनुसार, सभी इजरायली सेनाएं अब वेस्ट बैंक के जेनिन शहर से हट गई हैं, जिससे दो दिवसीय ऑपरेशन समाप्त हो गया, जिसमें कम से कम 12 फिलिस्तीनी मारे गए और लगभग 100 अन्य घायल हो गए।
विचारणीय है कि जिन निवासियों को जेनिन शरणार्थी शिविर से इजरायली सेना के छापे के बाद मजबूर होकर भागना पड़ा था, वे अपने नष्ट हुए घरों और सामानों का सर्वेक्षण करने के लिए बुधवार को लौटने लगे। फ़िलिस्तीनी रेड क्रिसेंट सोसाइटी ने कहा कि उसने शिविर से 500 परिवारों यानी लगभग 3,000 लोगों को निकाला। इस बीच वेस्ट बैंक में हजारों फ़िलिस्तीनियों ने इज़रायली सेना की वापसी का जश्न मनाया।
A convoy of army vehicles is seen during an Israeli military raid on the militant stronghold of the Jenin refugee camp in the occupied West Bank, Monday, July 3, 2023. Israeli drones struck targets and deployed hundreds of troops in the area in the largest operation in the area in more than a year of fighting. Palestinian health officials said at least eight Palestinians were killed. - Sputnik भारत, 1920, 04.07.2023
विश्व
2002 के बाद जेनिन में इज़राइल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, सैकड़ों सैनिकों ने लिया भाग
बता दें कि 1948 में इज़राइल की स्थापना के बाद से जेनिन शरणार्थी शिविर में करीब 14,000 से अधिक फ़िलिस्तीनी नागरिक रहते हैं।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала